EPFO 2.01 हुआ लाइव: PF निकालना होगा पहले से आसान, मिनटों में होंगे PF क्लेम, बैलेंस चेक, KYC जैसे सब काम
EPFO 2.01 लाइव हो गया है। नए पोर्टल में PF क्लेम, KYC, बैलेंस चेक और अन्य सर्विसेज पहले से तेज और आसान होंगी। साथ ही KYC अपडेट, क्लेम ट्रैकिंग और अन्य सुविधाएं भी पहले से ज्यादा आसान होने की उम्मीद है। जानिए करोड़ों कर्मचारियों को मिलने वाले भी फायदों के बारे में:

देश के करोड़ों EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। Employee Provident Fund Organisation (EPFO) ने अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 2.01 लाइव कर दिया है। यह नया सिस्टम PF से जुड़ी सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, आसान और ट्रांसपेरेंट बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पिछले कुछ दिनों तक सिस्टम अपग्रेड और डेटा माइग्रेशन की वजह से कई ऑनलाइन सेवाएं बंद थीं, लेकिन अब नया प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है।
नए EPFO 2.01 के आने से होंगे ये काम आसान
नए EPFO 2.01 प्लेटफॉर्म में क्लेम प्रोसेसिंग, KYC, PF ट्रांसफर, ब्याज क्रेडिट और अन्य सर्विसेज को अधिक ऑटोमेटेड बनाया गया है। इससे कर्मचारियों को कम कागजी कार्रवाई करनी पड़ेगी और क्लेम के निपटारे में भी कम समय लगने की उम्मीद है। हालांकि EPFO अभी कुछ फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐसे में शुरुआती दिनों में कुछ सेवाओं में देरी या तकनीकी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। EPFO 2.01 लागू होने के बाद कर्मचारियों को PF क्लेम, बैलेंस चेक, KYC अपडेट, ट्रांसफर और अन्य सेवाओं के लिए कम समय और कम मेहनत करनी पड़ेगी।
PF क्लेम होगा पहले से तेज
नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत क्लेम प्रोसेसिंग को तेज बनाना है। पहले कई स्टेप में मैन्युअल चेक होती थी, लेकिन अब कई कामों को ऑटोमेट किया गया है। इससे पात्र क्लेम का निपटारा पहले की तुलना में कम समय में हो सकेगा। साथ ही गलतियों के कारण क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना भी घटेगी क्योंकि आवेदन से पहले पात्रता की जानकारी दिखाई जाएगी।
किसी भी EPFO ऑफिस से मिलेगी सेवा
पहले कई मामलों में संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था। नए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के बाद किसी भी EPFO ऑफिस से सदस्य की रिक्वेस्ट प्रोसेस की जा सकेगी। इससे सेवा वितरण तेज और अधिक सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।
PF ब्याज भी नए सिस्टम से होगा क्रेडिट
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज भी इसी नए प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट करना शुरू कर दिया है। संगठन का कहना है कि आने वाले समय में ब्याज क्रेडिट की पूरा प्रोसेस और अधिक ऑटोमेटेड होगी, जिससे देरी कम होगी।
कम होगा पेपरवर्क
EPFO 2.01 का मकसद पूरे प्रोसेस को डिजिटल बनाना है। इससे सदस्यों को कम दस्तावेज जमा करने होंगे, कम बार कार्यालय जाना पड़ेगा और कई सेवाएं ऑनलाइन ही पूरी हो सकेंगी। KYC अपडेट, क्लेम ट्रैकिंग और अन्य सुविधाएं भी पहले से ज्यादा आसान होने की उम्मीद है।
अभी भी जारी है सिस्टम अपग्रेड
हालांकि नया पोर्टल लाइव हो चुका है, लेकिन EPFO ने माना है कि सिस्टम पर अभी भी सुधार का काम जारी है। शुरुआती दिनों में कुछ सेवाओं में देरी, डेटा सिंक होने में समय या तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में अगर किसी यूजर को तुरंत सभी सुविधाएं उपलब्ध न हों, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


