30,000mAh बैटरी वाला लोहालाट फोन बाजार में मचाएगा धूम, 200MP कैमरा भी, इतनी है कीमत
Energizer अब एक बाहुबली स्मार्टफोन Energizer P30K Apex लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक रग्ड स्मार्टफोन है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh की जबर्दस्त बैटरी है। इसमें 200MP कैमरा भी है। यह फोन स्टैंडबाय या हल्के-फुल्के इस्तेमाल पर एक महीने तक चल सकता है।

अगर आप बार-बार फोन रिचार्ज करने का झंझट नहीं चाहते और ऐसे फोन की तलाश में है, जिसे एक बार फुल चार्ज कर कई दिनों तक यूज किया जा सके, जो Energizer का अपकमिंग फोन खास आपके लिए है। एनर्जाइजर एक बाहुबली स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात रहे हैं Energizer P30K Apex की। यह एक रग्ड स्मार्टफोन है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh की जबर्दस्त बैटरी है। ऐसा लगता है कि यह डिवाइस खासतौर से ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रहा है, जो स्लिम डिजाइन के बजाय लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। सिर्फ बैटरी ही नहीं, इस फोन का कैमरा भी काफी दमदार होगा। चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा और कितनी होगी इसकी कीमत…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
हल्के-फुल्के यूज में 1 महीने चलेगी बैटरी
गिज्मोचाइनी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो P30K Apex आसानी से बाजार में सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी जबर्दस्त बैटरी कैपेसिटी की वजह से, यह फोन स्टैंडबाय या हल्के-फुल्के इस्तेमाल पर एक महीने तक चल सकता है। यह लगभग सात iPhone 17 Pro बैटरियों की कुल कैपेसिटी के बराबर है। हालांकि, असल दुनिया में इसके नतीजे इस बात पर निर्भर करेंगे कि डिवाइस का इस्तेमाल कितना ज्यादा किया जाता है, फिर भी आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में मिलने वाली आम 4,000–7,000mAh बैटरियों के मुकाबले यह एक बहुत बड़ी है।
फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। यह फोन USB-C पोर्ट के जरिए 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, 30,000mAh की बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने के लिए थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा।
फोन में हैवी रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर भी
बैटरी के अलावा, एक मिड-रेंज रग्ड डिवाइस के हिसाब से इसका हार्डवेयर काफी दमदार है। खबरों के मुताबिक, फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के ऐप्स, मल्टीटास्किंग और मॉडरेट गेमिंग को काफी अच्छे से संभाल लेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में 200MP कैमरा और बड़ा डिस्प्ले भी
सामने की तरफ, इस फोन में 2460×1080 पिक्सेल रिजोल्यूशन वाला एक बड़ा 6.95-इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका कैमरा हार्डवेयर भी काफी शानदार और दमदार लग रहा है। कहा जा रहा है कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर है, जिसके साथ 50MP और 5MP के सेकेंडरी कैमरे भी हैं; वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कई हाई-रिजोल्यूशन सेंसर की तरह ही, इसके असल नतीजे भी काफी हद तक इसकी प्रोसेसिंग पर निर्भर करेंगे, लेकिन कागज पर इसके आंकड़े निश्चित रूप से काफी प्रभावशाली नजर आते हैं।
मजबूती पर भी खास ध्यान दिया गया है। फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल, पानी और ज्यादा दबाव वाली स्थितियों का सामना कर सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए है जो कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, ज्यादा सफर करते हैं या जिन्हें आउटडोर एडवेंचर एक्टिविटी करना ज्यादा पसंद है।
इतनी है कीमत
Energizer P30K Apex के जून 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसकी कीमत €399 (लगभग $435 या लगभग 40 हजार रुपये) होगी। अगर यह अपने बैटरी बैकअप के दावों पर खरा उतरता है, तो यह उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो बार-बार फोन चार्ज करने का झंझट नहीं चाहते हैं और लंबी बैटरी लाइफ के लिए फोन के पतलेपन से समझौता करने को तैयार हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Rose Purple







