ठप हुआ X, हजारों यूजर्स परेशान, लोड नहीं हो रहे पोस्ट, ऐप में सबसे ज्यादा समस्या

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X आउटेज का सामना कर रहा है। हजारों यूजर्स ने सर्विसेस यूजर करने में समस्या होने की शिकायत की है। सबसे ज्यादा ऐप चलाने वाले यूजर्स परेशान हुए हैं।

x down globally

Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X आज (18 जुलाई) को हजारों यूजर्स के लिए ठप हो गया है। परेशान यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म के बारे में शिकायतें कीं। कई लोगों ने कहा कि उनके लिए ट्वीट्स या एक्स पोस्ट लोड नहीं हो रहे थे। एक्स को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर डाउनटाइम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कई यूजर्स अलग-अलग कामों के लिए अपने अकाउंट्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस आर्टिकल को लिखते समय, DownDetector पर शिकायतों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत लोगों को ऐप में समस्या आ रही है, 23 प्रतिशत लोगों को फीड और टाइमलाइन में दिक्कत हो रही है, और लगभग 10 प्रतिशत लोगों को वेबसाइट पर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

x down globally

और शिकायतें लगातार बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं क्योंकि लेटेस्ट अपडेट यह है कि शिकायतें पहले ही 1500 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। प्रभावित यूजर्स का कहना है कि ऐप ठीक से नहीं चल रहा है। कुछ लोग फीड को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं और पोस्ट को लाइक भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, कुछ यूजर्स को ऐप के अलग-अलग सेक्शन को खोलने में दिक्कतें भी देखने को मिल रही हैं और साथ ही कुछ भी पोस्ट नहीं कर पाने की समस्या भी देखने को मिल रही है।

भारत में समस्या कम

जहां तक ​​ऐप के भारतीय सर्वर का सवाल है, वहां बहुत सीमित संख्या में शिकायतें हैं क्योंकि संख्या 100 से भी अधिक नहीं हुई है। इनमें से अधिकतर शिकायतें मोबाइल ऐप और एक्स पर फीड की फंक्शनिंग से संबंधित हैं। भारत में 44 फीसदी लोगों ने ऐप में समस्या होने, 25 फीसदी ने फीड और टाइमलाइन में समस्या होने और 18 फीसदी ने सर्वर कनेक्शन में समस्या होने की शिकायत की है।

एक्स पोस्ट (ट्वीट्स) लोड न होने को कैसे ठीक करें?

यदि एक्स पोस्ट या ट्वीट लोड नहीं होते हैं, तो चेक करें कि क्या यह सर्वर आउटेज है। यदि सब कुछ सामान्य लगता है, तो नेटवर्क कनेक्शन चेक करने और किसी भी एक्टिव वीपीएन को बंद करके चेक किया जा सकता है। आप फोन के स्टोर से एक्स ऐप को अपडेट करने या ब्राउजर पेज को रीफ्रेश कर सकते हैं।

आप कैशे क्लियर करके भी देख सकते हैं कि ऐप ठीक से चल रहा है या नहीं। इसके अलावा, ऐप को अनइंस्टॉप करके दोबारा इंस्टॉल करके भी देख सकते हैं। लेकिन अगर कई लोगों को एक्स के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है कि इसका मतलब यह है कि समस्या कंपनी की तरफ से है और फिर आपको कंपनी की तरफ से समस्या हल करने का इंतजार करना होगा। हालांकि, अभी तक एक्स ने इस आउटेज पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही इसकी वजह बताई।

कुछ यूजर्स ने नया लेआउट दिखने की बात कही

इस बीच, कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के नए लेआउट के बारे में भी बात की। एक यूजर ने लिखा, "आज सुबह उठा तो देखा कि ट्विटर (मैं इसे कभी X नहीं कहूंगा) काफी अलग दिख रहा है। मुझे 'थंब्स डाउन' रिएक्शन भी दिख रहा है। क्या बहुत सारे 'थंब्स डाउन' मिलना सम्मान की बात है?" हालांकि हमें नया लेआउट नहीं दिखा, लेकिन अगर X ने ऐप में बदलाव किए हैं, तो हो सकता है कि इसकी वजह से कुछ समय के लिए सर्विस बंद रही हो; हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 x outage image 1
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।