
X में हुई वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर की एंट्री, चैटिंग का भी बदला अंदाज, बढ़ेगी वॉट्सऐप की टेंशन
एक्स चैट पहले से ऑफर की जा रही डायरेक्ट मेसेजिंग यानी DM का अपग्रेड है। इसमें यूजर्स को प्राइवेसी-फोकस्ड और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैटिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। एक्स चैट में वॉइस और वीडियो कॉलिंग का भी फीचर ऑफर किया जा रहा है।
X ने वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की टेंशन बढ़ा दी है। एलन मस्क के इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर Chat की एंट्री हो गई है। यह फीचर अभी iOS और वेब के लिए रोलआउट हो रहा है। ऐंड्रॉयड पर भी इसकी जल्द एंट्री होगी। एक्स चैट पहले से ऑफर की जा रही डायरेक्ट मेसेजिंग यानी DM का अपग्रेड है। इसमें यूजर्स को प्राइवेसी-फोकस्ड और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैटिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। यह वन-ऑन-वन और ग्रुप मेसेजिंग भी सपोर्ट करता है।
वॉइस और वीडियो कॉलिंग का भी फीचर
एक्स चैट में वॉइस और वीडियो कॉलिंग का भी फीचर ऑफर किया जा रहा है। इसमें आपको फाइल एक्सचेंज का भी ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार इसमें जल्द वॉइस मेमो की भी एंट्री होगी। इतना ही नहीं, एक्स चैट मेसेज को एडिट या डिलीट करने और उन्हें ऑटोमैटिकली डिसअपीयर करने का भी ऑप्शन दे रहा है। साथ ही कंपनी अपडेट में स्क्रीनशॉट लिए जाने पर यूजर को नोटिफिकेशन भी दे रही है और ऑप्शन दे रही है। खास बात है कि एक्स चैट में मेसेजिंग ऐडवर्टाइजिंग और ट्रैकिंग जैसी चीजें भी नहीं हैं।

पेड यूजर्स केलिए खास फीचर्स
एलन मस्क ने हिंट दिया कि एक्सपैंडेड स्टोरेज, प्रायोरिटी सपोर्ट और एक्सपेरिमेंटल टूल्स का अर्ली ऐक्सेस एक्स के पेड यूजर्स को मिलेगा। एक्स चैट यूजर्स के लिए उपलब्ध दूसरे मेसेजिंग ऐप्स से अलग है। इसे Rust पर डिवेलप किया गया है। यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसे इसकी स्पीड, सिक्योरिटी और बिटकॉइन के प्रोटोकॉल जैसे बेहतर प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन के लिए जाना जाता है।
इन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर
एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मेसेजिंग को यूज करने के लिए-
- X ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।
- एक-दूसरे को फॉलो या सब्सक्राइब करना जरूरी है। एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मेसेजिंग के लिए जरूरी है कि यूजर्स के बीच पहले भी मेसेज एक्सचेंज हुआ हो या पहले कभी उन्होंने एन्क्रिप्टेड डीएम रिसीव किया हो।
आगे और बेहतर होगी सिक्योरिटी
एक्स ने साफ कहा है कि यह सुरक्षा मेटाडेटा तक सीमित नहीं है। मेटाडेटा मतलब आपने किसे या कब मेसेज किया है। अभी की बात करें, तो मैन-इन-द-मिडल अटैक्स से बचाव का कोई उपाय नहीं है। एक्स ने कहा है कि यदि कोई 'मलीशियस इन्साइडर या खुद एक्स' किसी बातचीत से छेड़छाड़ करता है, तो यूजर को इसका पता नहीं चलेगा। एक्स ने आगे कहा कि वह डिवाइस वेरिफिकेशन और मेसेज इंटीग्रेटी के लिए ऑथेंटिकेशन टूल जल्द लाने वाला है।
(Photo: Novexa24)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




