
गणेश भगवान को भी पहचानता है Grok, एलन मस्क ने फोटो पोस्ट कर पूछा था सवाल, जवाब ने किया इंप्रेस
संक्षेप: एलन मस्क ने X पर ग्रोक के साथ हुई बातचीत का एक पोस्ट शेयर किया है। मस्क के पोस्ट में केवल ग्रोक के साथ हुई बातचीत थी और कोई कैप्शन नहीं था। बातचीत में मस्क ने भगवान गणेश की एक तस्वीर अपलोड की और पूछा, 'यह क्या है?'
Grok AI चैटबॉट को भगवानों के बारे में भी अच्छी जानकारी है। इसका पता उस वक्त चला जब Elon Musk ने ग्रोक को भगवान गणेश को पहचानने और उनके बारे में बताने के लिए कहा। दरअसल, एलन मस्क ने X पर ग्रोक के साथ हुई बातचीत का एक पोस्ट शेयर किया है। मस्क के पोस्ट में केवल ग्रोक के साथ हुई बातचीत थी और कोई कैप्शन नहीं था।
बातचीत में मस्क ने भगवान गणेश की एक तस्वीर अपलोड की और पूछा, 'यह क्या है?' इस पर AI चैटबॉट ने तुरंत जवाब दिया, 'यह भगवान गणेश की एक छोटी पीतल (या कांसे) की मूर्ति है, जो एक व्यापक रूप से पूजनीय हिंदू भगवान हैं।'
पहचान संबंधी विशेषताओं का भी वर्णन
ग्रोक 4 AI मॉडल-पावर्ड चैटबॉट यहीं नहीं रुका। इसने भगवान गणेश की प्रमुख पहचान संबंधी विशेषताओं को डीटेल में बताना जारी रखा, जिसमें एक दांत वाले हाथी का सिर, मोदक, अंकुश और एक टूटा हुआ दांत पकड़े चार भुजाएं और उनके चरणों में एक चूहा (मूषक) शामिल था। चैटबॉट ने आगे कहा, 'गणेश को विघ्नहर्ता, आरंभ, ज्ञान और समृद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है। ऐसी मूर्तियों का उपयोग आमतौर पर घर के मंदिरों में हर दिन पूजा के लिए किया जाता है।'
10 मिलियन से ज्यादा व्यू
ग्रोक ने अपनी अडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग क्षमता का भी प्रदर्शन करते हुए यह पहचान लिया कि तस्वीर में भगवान गणेश को पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली की पीतल की मूर्ति में दिखाया गया है। अब तक इस पोस्ट को 10 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क की भगवान गणेश के प्रति जिज्ञासा की सराहना की। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह प्लेटफॉर्म पर भारतीय यूजर्स को खुश करने के लिए किया गया था या यह मस्क के भारत-केंद्रित फीचर लाने के इरादे का एक हिंट था।
( Representative Photo: Gemini AI)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




