एलन मस्क लाए 'धरती का सबसे स्मार्ट AI' Grok 3, चीन के डीपसीक को देगा टक्कर, बहुत कुछ है खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने अपने नए चैटबॉट- Grok 3 को लॉन्च कर दिया है। Grok 3 की सीधी टक्कर चीन के डीपसीक V3, जेमिनी 2 प्रो और ChatGPT 4o से है। Grok 3 दूसरे चैटबॉट्स से साइंस, कोडिंग और मैथ में बेहतर है।

elon musk

एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने अपने नए चैटबॉट- Grok 3 को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च डेमो इवेंट में मस्क ने कहा कि उन्हें Grok 3 को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मस्क के अनुसार यह Grok 2 से काफी बेहतर है और इसे काफी कम समय में तैयार किया गया है। मस्क ने Grok AI बनाने वाली टीम की भी तारीफ की। Grok 3 की सीधी टक्कर चीन के डीपसीक, गूगल के जेमिनी 2 प्रो और ओपनएआई के ChatGPT 4o से है। इवेंट में xAI ने एक कंपैरिजन बेंचमार्क दिखाया, जिसमें Grok 3 ने दूसरे चैटबॉट्स से साइंस, कोडिंग और मैथ में बेहतर परफॉर्म किया।

मस्क ने बताया GPT-4o से बेहतर

xAI का दावा है कि Grok 3 AIME समेत दूसरे बेंचमार्क्स पर भी GPT-4o को मात देता है। AIME गणित के सैंपलिंग सवालों के अलावा पीएचडी लेवल की फिजिक्स, बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवालों के साथ मॉडल के परफॉर्मेंस को टेस्ट करता है। एक्सएआई के अनुसार, Grok 3 के शुरुआती वर्जन ने भी चैटबॉट एरिना में शानदार स्कोर किया था। चैटबॉट एरिना एक क्राउडसोर्स्ड टेस्ट है, जो अलग-अलग एआई मॉडल को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करता है और यूजर इन्हें इनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से वोट देते हैं।

रिजल्ट देने से पहले फैक्ट चेकिंग
Grok 3 रीजनिंग के मामले में ओपन एआई के o3-mini और चीन के डीपसीक R1 को टक्कर देता है। इसके लिए कंपनी Grok 3 में दो वेरिएशन- Grok 3 Reasoning और Grok 3 Mini Reasoning दे रही है। खास बात है कि Grok 3 के रीजनिंग मॉडल रिजल्ट देने से पहले खुद अच्छे से फैक्ट चेक करते हैं। xAI ने दावा किया कि Grok 3 रीजनिंग ने कई सारे पॉप्युलर बेंचमार्क पर o3-mi और o3 mini high से बेहतर परफॉर्म किया है।

इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले ऐक्सेस

Grok 3 को सबसे पहले X के प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स ऐक्सेस कर पाएंगे। एआई के बाकी फीचर्स के लिए यूजर्स को SuperGrok सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसका मंथली चार्ज 30 डॉलर (करीब 2600 रुपये) और ऐनुअल चार्ज 300 डॉलर (करीब 26 हजार रुपये) है। SuperGrok यूजर्स को अडिशनल रीजनिंग और DeepSearch के साथ अनलिमिटेड इमेज जेनरेशन ऑफर करता है।

(Photo: thanhnien)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।