Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Elon musk is making an army of humanoid robots claiming they are five time productive than humans
इंसानों जैसे रोबोट्स की पूरी सेना बना रहे हैं एलन मस्क, हर काम करेंगे आसान

इंसानों जैसे रोबोट्स की पूरी सेना बना रहे हैं एलन मस्क, हर काम करेंगे आसान

संक्षेप:

अमेरिकी अरबपति Elon Musk का दावा है कि Tesla के नए ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों से पांच गुना ज्यादा प्रोडक्टिव हैं। कंपनी जल्द ही इन्हें फैक्ट्री और घरेलू कामों के लिए इस्तेमाल में लाने की तैयारी कर रही है।

Thu, 23 Oct 2025 04:25 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tesla के CEO Elon Musk कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनके साथ भविष्य पूरी तरह बदलने वाला है और Optimus Robot Army भी इनमें से एक है। मस्क का कहना है कि Tesla के ये ह्यूमनॉइड रोबोट ‘लगभग इंसानों जैसे’ हैं और काम करने की क्षमता के मामले में पांच गुना ज्यादा प्रोडक्टिव हैं। मस्क का मानना है कि आने वाले समय में ये रोबोट ना सिर्फ अलग-अलग इंडस्ट्रीज, बल्कि घरों में भी इंसानों की तरह काम करेंगे।

कैसे होंगे ये Tesla Optimus Robots?

Tesla के Optimus रोबोट्स को इंसान की तरह दिखने, चलने और सोचने के लिए डिजाइन किया गया है। ये करीब 5 फीट 8 इंच लंबे होंगे और लगभग 60 किलो वजन के होंगे। इनकी बॉडी में AI Vision System और Neural Networks लगे होंगे जो इंसानों जैसी मूवमेंट और फैसला लेने की क्षमता ऑफर करेंगे। ये फैक्ट्री में कार पार्ट्स असेंबल करने से लेकर पैकेजिंग और छोटे-छोटे रिपेटिटिव टास्क्स कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:वाह! सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 15, फिर शायद ही मिलेगा ऐसा मौका

एलन मस्क का दावा है कि Optimus इतनी तेजी और सटीकता से काम कर सकता है कि इंसान को बस इसे सुपरवाइज करना होगा।

इंसानों से 5 गुना तेज प्रोडक्टिविटी का दावा

मस्क के मुताबिक, ये रोबोट्स लगातार 24 घंटे बिना थके काम कर सकते हैं। जहां एक इंसान को 8 घंटे काम के बाद आराम की जरूरत होती है, वहीं Optimus रोबोट चार्जिंग के कुछ घंटों बाद फिर से फुल टाइम काम पर लौट सकता है। इस तरह इसकी ओवरऑल प्रोडक्टिविटी इंसानों से पांच गुना ज्यादा बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:50 इंच साइज वाले स्मार्ट टीवी ₹30 हजार से कम में, ये रही टॉप मॉडल्स की लिस्ट

फैक्ट्री से लेकर घर तक, हर जगह होंगे रोबोट

Tesla का प्लान है कि अगले कुछ सालों में ये रोबोट पहले कंपनी की अपनी फैक्ट्रियों में लगाए जाएं। बाद में इन्हें पब्लिक के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। Musk ने कहा, ‘भविष्य में हर घर में एक Tesla Robot होगा, जो खाना पकाने, सफाई करने या बच्चों की देखभाल जैसे काम करेगा।’ हालांकि, जहां कई लोग Musk के इस रोबोट आर्मी को ‘टेक्नोलॉजी का भविष्य’ मान रहे हैं, वहीं कुछ एक्सपर्ट्स इसकी वजह से जॉब लॉस और AI dominance को लेकर चिंतित भी हैं।

ठीक इसी तरह कई टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इंसानों के काम मशीनें करने लगीं, तो यह जॉब्स और सोशल बैलेंस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।