लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में अब एक नया नाम जुड़ गया है Elista के नया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है। Elista ने जल्द ही अपनी नई QLED Google TV रेंज भारत में पेश की है, जिसमें 32‑इंच HD, 43‑इंच Full HD और 55‑इंच 4K UHD मॉडल शामिल हैं । ये मॉडल खास तौर से उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट इंटरफेस और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अफोर्डेबल टीवी खरीदना चाहते हैं।
नए टीवी में QLED पैनल के साथ HDR10+ सपोर्ट, बेहतर ब्राइटनेस और कलर कंट्रास्ट मिलता है। गूगल TV इंटरफ़ेस, built-in Google Assistant और Chromecast से टीवी को वॉयस कमांड्स, यूजर-फ्रेंडली UI और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन से लैस किया गया है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं।
- 32 इंच QLED स्मार्ट टीवी की कीमत 23,990 रुपये।
- 43 इंच QLED (FHD) स्मार्ट टीवी की कीमत 35,990 रुपये है।
- 55 इंच QLED (4K UHD + HDR10+) स्मार्ट टीवी की कीमत 69,990 रुपये है।
ये टीवी Amazon, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
55″ मॉडल: 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ QLED पैनल और HDR10+ सपोर्ट जो बेहतर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर-एक्यूरेसी देता है।
43″ वेरिएंट: Full HD (FHD) रेजोल्यूशन और QLED तकनीक से लैसHDR10 सपोर्ट के साथ।
32″ मॉडल: HD रेजोल्यूशन QLED स्क्रीन जो छोटे कमरे और पहली बार स्मार्ट टीवी एक्सपीरियंस के लिए सही विकल्प है।
Google TV इंटरफ़ेस से Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar, SonyLIV जैसे ऐप्स सीधे टीवी में मिलते हैं। Built-in Google Assistant और Chromecast से वॉयस कंट्रोल, स्क्रीन मिररिंग और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन मिलता है।
पर्सनल कंटेंट रिकमेंडेशन और एकीकृत वॉचलिस्ट फीचर से यूज़िंग सहज होती है। चुनिंदा मॉडल्स (जैसे 43″/55″) में 48W in-built साउंडबार और Dolby Audio सपोर्ट मिलता है जो सिनेमैटिक आवाज अनुभव देता है। ये टीवी Bezel-less डिज़ाइन आकर्षक लुक और durable बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।
Dual-band Wi-Fi (2.4GHz & 5GHz) से तेज और स्थिर इंटरनेट। दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, AV इन, RF इन और Chromecast सपोर्ट से बढ़िया एक्स्टर्नल कनेक्टिविटी मिलती है। ब्लूटूथ, स्क्रीन मिररिंग और Apple TV सपोर्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।