
घर पर थिएटर का मज़ा: डॉल्बी साउंड, सबसे चमकदार डिस्प्ले के साथ आए 65, 75, 85 इंच के सस्ते Smart TV
Elista ने भारत में अपनी नई Xplore Google TV सीरीज लॉन्च की है जिसमें 65″, 75″ और 85″ के तीन 4K मॉडल शामिल हैं। ये मॉडल Google TV, Dolby Audio, HDR10, Chromecast और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। आइए जानें उनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन:
सम्बंधित सुझाव

62% OFF

TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C
TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

₹64490
₹169990खरीदिये

53% OFF

Hisense 164 cm (65 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV 65E75Q (Black)
Hisense 164 cm (65 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV 65E75Q (Black)

₹46999
₹99999खरीदिये
Elista ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में धमाकेदार एंट्री करते हुए Xplore Google TV नाम की नई रेंज पेश की है, जिसमें 65-इंच, 75-इंच और 85-इंचके तीन बड़े 4K मॉडल शामिल हैं। ये टीवी न सिर्फ बड़े स्क्रीन वाले व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स की पूरी पावर भी साथ लाते हैं Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम, HDR10 सपोर्ट, Dolby Audio और बिल्ट-इन Chromecast जैसे विकल्प इसके यूज़र अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
सम्बंधित सुझाव

62% OFF

TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C
TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV 65Q6C

₹64490
₹169990खरीदिये

53% OFF

Hisense 164 cm (65 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV 65E75Q (Black)
Hisense 164 cm (65 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV 65E75Q (Black)

₹46999
₹99999खरीदिये
हर मॉडल में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे ऐप चलाना और कंटेंट स्टोर करना आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी के मामले में तीन HDMI पोर्ट, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं जिससे ये टीवी मल्टीमीडिया और स्मार्ट होम के लिए परफेक्ट बनते हैं।
Elista Xplore Google TV की कीमत
कीमत की बात करें तो सबसे बड़ा 85″ मॉडल 1,60,900 रुपए में मिल रहा है, जबकि 75″ व 65″ मॉडल क्रमशः 1,38,500 रुपए और 73,990 रुपए में लॉन्च किए गए हैं। यह रेंज भारत में प्रमुख रिटेलर्स और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
Elista Xplore Google TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Elista ने अपनी नई Xplore Google TV सीरीज़ में तीन बेज़ल-लेस 4K Ultra HD मॉडल पेश किए हैं 65″, 75″ और 85″। ये बड़ी स्क्रीन दर्शकों को घर पर एक सिनेमाई अनुभव देती हैं, खासकर फैमिली रूम या लिविंग हॉल में। डिस्प्ले में HDR10 सपोर्ट भी है, जो कलर व कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाता है।
इन टीवी में Dolby Audio इंटीग्रेटेड है, जिससे ध्वनि काफी रिच और इमर्सिव रहती है नॉर्मल डायलॉग और हाई-एक्शन दोनों के लिए। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, Dual-band Wi-Fi (2.4GHz + 5GHz), और ब्लूटूथ शामिल है, जिससे आप अपने गेमिंग कंसोल, साउंड सिस्टम, लैपटॉप या फोन को आराम से जोड़ सकते हैं।
ट्रिपल मॉडल में एक जैसा हार्डवेयर है 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज, जिससे Google TV OS / इंटरफेस स्मूद चलता है और कुछ गेम्स या ऐप्स इंस्टॉल किए जा सकते हैं। यह स्टोरेज Chromecast के जरिए कास्टिंग डीवाइस और स्मार्टफोन से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए पर्याप्त है।
Google TV प्लेटफॉर्म एक ही इंटरफेस में Netflix, YouTube, Prime Video जैसे OTT ऐप्स उपलब्ध हैं, और यह व्यक्तिगत सुझाव देता है। Hey Google वॉयस कंट्रोल रिमोट से बैठकर वॉयस कमांड के जरिए चैनल बदलना या ऐप खोलना आसान है। बिल्ट-इन Chromecast अपने फोन, टैब या लैपटॉप से आसानी से स्क्रीन मिरर कर सकते हैं। मल्टी-यूज़र प्रोफाइल अलग-अलग यूजर प्रोफाइल बनाकर हर सदस्य अपनी पसंद का कंटेंट देख सकता है।
Elista की TVs में तीन HDMI पोर्ट हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर या साउंड बार एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा USB पोर्ट, AV इन, RF इन, और Ethernet (RJ45) जैसे कनेक्शन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे यह टीवी अन्य डिवाइसिस के साथ बेहद लचीला बनता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






