
E-commerce साइट पर गलत सामान मिला या Refund अटका? तो WhatsApp पर सरकार से करें कंप्लेंट, मिनटों में मिलेगा जवाब
ऑनलाइन शॉपिंग में शिकायत का जवाब नहीं मिल रहा? अब National Consumer Helpline 1915 या WhatsApp 8800001915 पर करें सीधी शिकायत। सरकार सुनेगी आपकी बात और देगी समाधान।
E-commerce Fraud Complaint: आज के डिजिटल जमाने में ऑनलाइन शॉपिंग हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कोई प्रोडक्ट खराब निकल आता है, ऑर्डर कैंसिल हो जाता है या रिफंड समय पर नहीं मिलता। इससे भी बड़ी परेशानी तब होती है जब आपकी शिकायत को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सुनते ही नहीं हैं। उपभोक्ताओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग (Department of Consumer Affairs) ने एक बड़ी पहल की है।
अब अगर किसी ऑनलाइन कंपनी ने आपकी शिकायत को नजरअंदाज किया है या जवाब नहीं दिया, तो आप सीधे National Consumer Helpline (1915) पर कॉल कर सकते हैं या WhatsApp नंबर 8800001915 पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर उपभोक्ता को उसका हक मिले और किसी भी तरह का ऑनलाइन धोखा या सर्विस इश्यू तुरंत सुलझाया जा सके। इस मुहिम के तहत सरकार का स्लोगन “Jago Grahak Jago” अब और भी ज्यादा असरदार बन गया है।
कैसे करें WhatsApp पर कंप्लेंट
Step 1: शुरुआत में सिर्फ 'Hello' मैसेज भेजें। इसके बाद चैटबॉट से निर्देशित प्रक्रिया WhatsApp चैटबॉट आपको चरण दर चरण गाइड करेगा, जैसे—
• अपनी शिकायत दर्ज करना
• पहले से की गई शिकायत का स्टेटस
• समाधान मिलने तक ट्रैक रखना
• सुझाव और जानकारी लेना
Step 2: शिकायत दर्ज करना: किसी प्रोडक्ट/सेवा से जुड़ी समस्या WhatsApp मैसेज से दर्ज करें।
• प्रक्रिया एंड ट्रैकिंग: RCN (रिकॉर्डिंग नंबर) मिलना और शिकायत की स्थिति जानना संभव है।
• जानकारी और सुझाव: उपभोक्ता अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी सीधे चैट से मिलती है।
Step 3: WhatsApp सेवा सहज, आवाज और टेक्स्ट के माध्यम से छोटे उत्तरों के साथ काम करती है वहीं जरूरतें और निर्देश स्पष्ट रूप से दी जाती हैं।
National Consumer Helpline से जुड़ी जरूरी बातें
ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है। अब अगर आपको Amazon, Flipkart, Snapdeal, Meesho, Myntra या किसी अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से परेशानी होती है, तो आपको लंबे ईमेल्स या ग्राहक सेवा केंद्र की झंझटों में नहीं पड़ना पड़ेगा। बस एक कॉल या WhatsApp मैसेज से आपकी शिकायत सीधे भारत सरकार के Department of Consumer Affairs तक पहुंच जाएगी।
सरकार ने बताया है कि National Consumer Helpline (NCH) हर दिन हजारों शिकायतें रिसीव करती है, जिनमें से अधिकतर मामलों में कुछ ही दिनों में एक्शन लिया जाता है। ये हेल्पलाइन 14 भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि देशभर के लोग आसानी से अपनी बात रख सकें।
इस पहल के पीछे का मकसद है डिजिटल इंडिया में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना। आज हर दूसरा भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग करता है, लेकिन शिकायतों के समाधान के लिए लोगों के पास कोई भरोसेमंद प्लेटफॉर्म नहीं था। अब 1915 और WhatsApp 8800001915 इस कमी को पूरा करेंगे।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




