Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Earbuds at Just 599 rupees Speakers for 699 rupees New Launch Creates a Buzz in the Audio Market
केवल 599 रुपये में इयरबड्स और 699 रुपये में स्पीकर्स, नए लॉन्च ने मचाया धमाल

केवल 599 रुपये में इयरबड्स और 699 रुपये में स्पीकर्स, नए लॉन्च ने मचाया धमाल

संक्षेप:

Dubstep ने नई TWS ईयरबड्स और वायरलेस स्पीकर्स रेंज लॉन्च की है, जिसमें इयरबड्स 599 रुपये और स्पीकर्स 699 रुपये से शुरू होते हैं। ये भारतीय मार्केट में यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। 

Jan 06, 2026 01:49 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंज्यूमर टेक ब्रांड Dubstep, जो Nu Republic यूनिवर्स का हिस्सा है, ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में नई True Wireless (TWS) इयरबड्स और पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर्स रेंज लॉन्च की है। नई प्रोडक्ट रेंज में Dubstep Buzz X7, Buzz X8 और Buzz X9 TWS इयरबड्स शामिल हैं, जबकि स्पीकर सेगमेंट में Dubstep Pop 1200 और Pop 1400 वायरलेस स्पीकर्स लॉन्च किए गए हैं। प्रोडक्ट्स अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

सम्बंधित सुझाव

ऐसे हैं नए इयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस

Dubstep Buzz X7 TWS इयरबड्स में 13mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ X-Bass टेक्नोलॉजी दी गई है, जो लो-एंड परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है। कंपनी के अनुसार, ये इयरबड्स कुल 56 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। इनमें Bluetooth v5.3, Environmental Noise Cancellation (ENC) और स्टेबल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 699 रुपये रखी गई है।

Dubstep Buzz X8 को ऑल-डे लिसनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें भी 56 घंटे तक का प्लेबैक टाइम, 13mm डायनामिक ड्राइवर्स और ड्यूल माइक्रोफोन के साथ ENC सपोर्ट मिलता है। Bluetooth v5.3, टच कंट्रोल्स और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसी सुविधाएं इसे डेली यूज के लिए एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बनाती हैं। इसकी शुरुआती कीमत 599 रुपये है।

सम्बंधित सुझाव

बेस-लवर्स के लिए Dubstep Buzz X9 पेश किया गया है, जिसमें 13mm ड्राइवर्स और 60 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम दिया गया है। इसमें ड्यूल-मोड फीचर मिलता है, जिससे यूजर म्यूजिक और गेमिंग मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर गेमिंग और हाई-एनर्जी म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए उपयोगी है। Buzz X9 की इंट्रोडक्टरी कीमत भी 599 रुपये रखी गई है।

ऐसे हैं नए स्पीकर के स्पेसिफिकेशंस

स्पीकर्स की बात करें तो Dubstep Pop 1400 वायरलेस स्पीकर 14W आउटपुट और 52mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आता है, जो रूम-फिलिंग साउंड देने का दावा करता है। इसमें 16 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और True Wireless Stereo (TWS) पेयरिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे दो स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 699 रुपये है।

वहीं Dubstep Pop 1200 वायरलेस स्पीकर 12W आउटपुट के साथ बैलेंस्ड ऑडियो और डीप बेस पर फोकस करता है। यह भी TWS पेयरिंग सपोर्ट करता है और सिंगल चार्ज में 16 घंटे तक का प्लेबैक देता है। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 599 रुपये रखी गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;