
परेशानी में डाल सकता है ChatGPT, ग्रोक या जेमिनी एआई, बिल्कुल न करें ऐसी गलती
एआई चैटबॉट के फायदे तो कई सारे हैं, लेकिन इन्हें यूज करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इन चैटबॉट्स से नहीं पूछने हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
AI चैटबॉट तेजी से हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। यूजर इनका इस्तेमाल ऑफिस वर्क और डेली रूटीन से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए कर रहे हैं। मार्केट में ChatGPT, Grok और जेमिनी के साथ कई सारे चैटबॉट मौजूद हैं। ये चैटबॉट यूजर्स के सवालों का जवाब देने के लाथ ही यूजर को असिस्ट भी करते हैं। इन चैटबॉट के फायदे तो कई सारे हैं, लेकिन इन्हें यूज करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इन चैटबॉट्स से नहीं पूछना है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको गलत जवाब मिलने के साथ ही आपकी प्राइवेसी पर भी खतरा हो सकता है।
पर्सनल, फाइनेंशियल या सेंसिटिव इन्फर्मेशन शेयर करने से बचें
एआई सिस्टम टेक्स्ट को प्रोसेस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, न कि पर्सनल सीक्रेट्स को सेफ रखने के लिए। ऐसे में जरूरी है कि आप कभी भी चैटबॉट्स के साथ बैंक डीटेल, आधार नंबर, पासवर्ड, पर्सनल डॉक्यूमेंट या वर्कप्लेस की कॉन्फिडेंशियल जानकारी को शेयर न करें। भले ही एआई यह दावा करे कि वह बातचीत को याद नहीं रखता, फिर भी इनपुट को क्वॉलिटी और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए स्टोर या रिव्यू किया जा सकता है। किसी एआई से संवेदनशील फाइलों या व्यक्तिगत डेटा का ऐनालिसिस करवाना प्राइवेसी रिस्क को बढ़ाता है और गलत इस्तेमाल या अनजाने में जानकारी के लीक होने का कारण बन सकता है।

मेडिकल डायग्नोसिस या ट्रीटमेंट से जुड़ी सलाह न लें
आपको यह समझना जरूरी है कि एआई चैटबॉट डॉक्टर नहीं होते। चैटजीपीटी या जेमिनी जैसे प्लेटफॉर्म सिम्टम को समराइज कर सकते हैं या मेडिकल टर्म समझा सकते हैं, लेकिन वे बीमारियों को डायग्नोस नहीं कर सकते या ट्रीटमेंट प्लान सजेस्ट नहीं कर सकते। स्वास्थ्य संबंधी फैसलों के लिए फिजिकल जांच, मेडिकल हिस्ट्री और प्रोफेश्नल जजमेंट जरूरी हैं। मेडिसिन, डोज या डायग्नोसिस के लिए एआई के जवाबों पर भरोसा करने से सही इलाज में देरी हो सकती है और नुकसान हो सकता है। चैटबॉट का यूज केवल जनरल हेल्थ इन्फर्मेशन समझने के लिए किया जाना चाहिए, क्वालिफाइड मेडिकल एडवाइस के विकल्प के रूप में नहीं।
अवैध या अनैतिक निर्देश मांगने से बचें
हैकिंग, धोखाधड़ी, पायरेसी या कानूनों का उल्लंघन करने जैसे रिक्वेस्ट्स से बचना चाहिए। चाहे सॉफ्टवेयर क्रैक करने, टैक्स चोरी करने या सिस्टम में हेरफेर करने के बारे में पूछना हो, हमेशा ध्यान रहे कि एआई चैटबॉट अवैध गतिविधियों के लिए बनाया गया टूल नहीं हैं। ग्रोक और दूसरे ऐसे प्लेटफॉर्म ऐसी कॉन्टेंट को रिस्ट्रिक्ट करने के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ बनाए गए हैं। यहां तक कि आंशिक उत्तर दिए जाने पर भी, उनका पालन करने पर कानूनी परिणाम हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी यूजर पर होगी।
एआई द्वारा दिए गए परिणामों को पूरा सच न मानें
एआई चैटबॉट डेटा में मौजूद पैटर्न के आधार पर रिस्पॉन्स जेनरेट करते हैं, न कि रियल टाइम वेरिफिकेशन के आधार पर। चैटबॉट्स गलतियां कर सकते हैं, जटिल विषयों को सरल बना सकते हैं या पुरानी जानकारी डिस्प्ले कर सकते हैं। लीगल जजमेंट, फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट या ब्रेकिंग न्यूज पर बिना क्रॉसचेक किए जवाब को सही मान लेना गलत साबित हो सकता है। एआई का यूज रिसर्च के लिए स्टार्टिंग पॉइंट के तौर पर करना बेस्ट है, न कि फाइनल अथॉरिटी के रूप में।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




