काम की बात: बारिश में AC खराब होने से बचाना है? सिर्फ ₹250 में करें ये छोटा सा काम, बच जाएगा हजारों का खर्च
बारिश के मौसम में AC के Outdoor Unit को जंग और नमी से बचाने के लिए ₹250 का Rain Cover काम आ सकता है। जानिए कैसे यह कवर गैस लीक और महंगे रिपेयर के खर्च को कम करने में मदद कर सकता है।

बारिश का मौसम शुरू होते ही घर में रखी कई चीजों की चिंता बढ़ जाती है, लेकिन AC के आउटडोर यूनिट पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। Split AC का यह हिस्सा लगातार बारिश, नमी, धूल और उमस में रहता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर आउटडोर यूनिट की मेटल बॉडी में जंग लग सकती है और कुछ मामलों में कॉइल या जॉइंट पर भी असर पड़ सकता है। इससे AC की कूलिंग प्रभावित होने के साथ रिपेयर का खर्च भी बढ़ सकता है। ऐसे में एसी का कवर लेकर बारिश के सीधे पानी से आउटडोर यूनिट को बचाने में मदद कर सकता है। कई रिपोर्ट में मुताबिक जंग लगी आउटडोर यूनिट की केसिंग बदलने पर करीब 2,000 से 5,000 रुपए तक खर्च आ सकता है, जबकि 1.5 टन Split AC में गैस रिफिल का खर्च करीब 2,500 रुपए से 4,000 रुपए तक हो सकता है। अगर गैस लीक की वजह से बड़ी खराबी हो जाए, तो खर्च 8,000 रुपए या उससे ज्यादा तक पहुंच सकता है। यानी कुछ सौ रुपये का बचाव बाद में आने वाले बड़े बिल को कम करने में मदद कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव

48% OFF

LG 1 Ton 5 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6-in-1 Cooling, Faster Cooling & Energy Saving, HD Filter with Anti-Virus Protection, Him Clean, AS-Q14YNZE, White)
LG 1 Ton 5 Star
New star rated
Smart Inverter Split AC (Copper

₹42690
₹82390खरीदिये

34% OFF

Carrier 2 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 with Wi-Fi with Geo-Fencing,Smart Energy Display, 2026 Model, ESTER EDGE Gxi WiFi-CAI24EE3R36W0/W1, White)
Carrier 2 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper
Convertible 6-in-1 with Wi-Fi with Geo-Fencing
Smart Energy Display

₹50490
₹75990खरीदिये

44% OFF

Voltas 1.5 ton 3 star,New star rated, Rating Inverter Split AC (Copper, Convertible 5-in-1 Cooling Mode, 2-Way Air Swing, Anti-dust Filter with Anti Microbial Coating, Auto Clean (183INV CAV, White)
Voltas 1.5 ton 3 star
New star rated
Rating Inverter Split AC (Copper

₹33916
₹60990खरीदिये

37% OFF

ONIDA 1 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Split AC (Copper, Convertible 5-in-1, Fast Cooling at 55 °C, Deep Frost Clean, Turbo Flush Technology, IR123MGSP,White)
ONIDA 1 Ton 3 Star
New Star Rated
Inverter Split AC (Copper

₹27069
₹42990खरीदिये

51% OFF

Samsung 1.5 Ton 4 Star Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC (2026 Model, WiFi, Energy Saving, Voice Control, Powerful Cooling, Digital Inverter, 4 Way swing, 5 Step Convertible, AR60H19D1AWNNA)
Samsung 1.5 Ton 4 Star Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC (2026 Model
WiFi
Energy Saving

₹42490
₹86990खरीदिये
बारिश में AC के Outdoor Unit को क्यों होता है नुकसान?
Split AC का आउटडोर यूनिट घर के बाहर लगा होता है। इसलिए इसे बारिश और मौसम की दूसरी चीजों का सीधा सामना करना पड़ता है। लगातार नमी और पानी के संपर्क में रहने से मेटल के हिस्सों में धीरे-धीरे जंग लग सकती है। इसके अलावा धूल और गंदगी भी नमी के साथ मिलकर समस्या बढ़ा सकती है। Voltas की AC maintenance गाइड भी मानसून के दौरान ज्यादा नमी के कारण जंग, बिजली से जुड़ी दिक्कत और गैस लीक जैसी समस्याओं के खतरे की बात करती है। खास बात यह है कि Outdoor Unit को पूरी तरह बंद करके रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें हवा का आना-जाना जरूरी है, क्योंकि AC काम करते समय यह यूनिट गर्म हवा बाहर निकालता है। इसलिए ऐसा कवर इस्तेमाल करना चाहिए जो बारिश से बचाए, लेकिन AC के जरूरी एयर फ्लो को पूरी तरह न रोके।
₹250 का Rain Cover कैसे करता है काम?
Rain Cover का काम काफी आसान है। यह आउटडोर यूनिट की बॉडी पर सीधे गिरने वाले बारिश के पानी को रोकता है। इससे यूनिट की सतह और उसके कुछ बाहरी हिस्सों पर लगातार नमी बनी रहने की संभावना कम हो जाती है। जंग लगने के लिए लंबे समय तक नमी का मौजूद रहना एक बड़ी वजह हो सकती है। इसलिए बारिश के पानी से सीधे बचाव मिलने पर आउटडोर यूनिट की मेटल बॉडी को कुछ हद तक सुरक्षा मिल सकती है।
जंग लगी तो कितना खर्च आ सकता है?
Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, आउटडोर यूनिट की जंग लगी केसिंग को बदलने का खर्च AC के ब्रांड और टनेज के हिसाब से करीब ₹2,000 से ₹5,000 तक हो सकता है। ऐसे में अगर ₹250 का कवर Outdoor Unit को नमी और बारिश से बचाने में मदद करता है, तो यह छोटा खर्च आगे होने वाले बड़े रिपेयर से बचाने में उपयोगी साबित हो सकता है। एक तरफ कुछ सौ रुपये का Rain Cover है और दूसरी तरफ खराब केसिंग को ठीक कराने या बदलने का खर्च कई हजार रुपये तक जा सकता है। इसलिए मानसून में आउटडोर यूनिट की थोड़ी देखभाल करना जेब के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गैस लीक और जंग का क्या कनेक्शन है?
AC में इस्तेमाल होने वाला refrigerant यानी कूलिंग गैस अलग-अलग पाइप और कॉइल से होकर गुजरता है। अगर कॉपर कॉइल या उसके आसपास के हिस्सों में corrosion यानी जंग या खराबी होती है, तो समय के साथ छोटे लीक की समस्या पैदा हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि corrosion की वजह से pinhole leak हो सकते हैं, जिससे refrigerant धीरे-धीरे बाहर निकल सकता है। इसका असर AC की कुलिंग पर पड़ सकता है। यहां Rain Cover सीधे गैस लीक को बंद नहीं करता। इसका फायदा यह है कि बारिश के पानी और नमी का सीधा असर कम करके corrosion के खतरे को घटाने में मदद मिल सकती है।
सिर्फ Rain Cover ही काफी नहीं, ये काम भी करें
AC को बारिश में सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ Rain Cover पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। आउटडोर यूनिट की समय-समय पर सफाई भी जरूरी है। मानसून के दौरान लगभग महीने में एक बार fins और coils की सफाई करने की सलाह दी गई है। Drainage pipe और यूनिट के आसपास पानी जमा हो रहा है या नहीं, यह भी देखना चाहिए। अगर Outdoor Unit पर पहले से जंग दिखाई दे रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। इसी तरह AC की कुलिंग अचानक कम हो जाए, बार-बार गैस कम होने लगे या यूनिट से असामान्य आवाज आए, तो technician से जांच कराना बेहतर है।
AC कवर लगाते समय सबसे जरूरी सावधानी
Rain Cover खरीदते समय सबसे पहले AC Outdoor Unit का सही साइज देखें। बहुत छोटा कवर यूनिट को ठीक से नहीं ढक पाएगा, जबकि गलत तरीके से लगाया गया बहुत बड़ा कवर हवा के रास्ते में परेशानी पैदा कर सकता है। एक और जरूरी बात यह है कि AC जब चल रहा हो, तब ऐसा cover नहीं होना चाहिए जो airflow या heat discharge को रोक दे। Outdoor Unit को पूरी तरह airtight तरीके से ढकना सही नहीं है।


