Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़do not charge your phone to 100 percent here are the charging mistakes you must avoid
फोन को कभी 100 परसेंट ना करें, ज्यादातर यूजर्स करते हैं ये बड़ी गलतियां

फोन को कभी 100 परसेंट ना करें, ज्यादातर यूजर्स करते हैं ये बड़ी गलतियां

संक्षेप:

फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज करना भले ही आपकी आदत हो, लेकिन यह आपकी बैटरी हेल्थ के लिए सही नहीं है। अगर आप अपनी बैटरी को लंबे समय तक बेहतर रखना चाहते हैं, तो 80–90 प्रतिशत तक चार्ज करना और ओवरचार्जिंग से बचना स्मार्ट तरीका है।

Nov 14, 2025 04:22 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन एक आम आदत जो ज्यादातर लोगों की है, वह है- फोन को हमेशा 100 प्रतिशत तक चार्ज करना। सुनने में यह सही लगता है, लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि यह आदत लंबे समय में आपकी बैटरी हेल्थ को खराब कर सकती है। आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है।

बैटरी के लाइफ साइकल पर पड़ता है असर

स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों की सीमित चार्ज साइकल होती है। जब आप फोन को पूरी तरह 100 प्रतिशत तक चार्ज करते हैं और बार-बार यह प्रक्रिया दोहराते हैं, तो बैटरी जल्दी अपनी क्षमता खोने लगती है। इसका असर यह होता है कि बैटरी पहले की तरह चार्ज नहीं पकड़ पाती और जल्दी खत्म होने लगती है।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

हाई वोल्टेज बैटरी पर डालता है प्रेशर

100 प्रतिशत चार्ज तक पहुंचने पर बैटरी पर हाई वोल्टेज का दबाव बनता है, जो बैटरी की केमिकल संरचना को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। इसलिए विशेषज्ञ 80–90 प्रतिशत तक चार्ज रखने को बेहतर मानते हैं, जिससे बैटरी पर कम तनाव आता है।

बढ़ जाता है ओवरहीटिंग का खतरा

जब फोन पूरी तरह चार्ज हो जाता है, तो चार्जर और बैटरी के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा नियंत्रित करनी पड़ती है। इससे फोन गर्म हो सकता है, और लगातार ओवरहीटिंग से बैटरी की उम्र तेजी से कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

रातभर फोन चार्ज करने से नुकसान

बहुत से लोग फोन को रातभर चार्ज पर लगा छोड़ देते हैं। इससे फोन लगातार 100 प्रतिशत चार्ज स्टेट में बना रहता है और माइक्रो-चार्जिंग लूप्स (लगातार 99-100 प्रतिशत) चलते रहते हैं, जो बैटरी के लिए बेहद हानिकारक होते हैं।

कैसे चार्ज करें जिससे लंबी चले बैटरी?

• फोन को 20 से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज रखें।

• रातभर चार्जिंग से बचें।

• फास्ट चार्जिंग बार-बार यूज ना करें, क्योंकि यह गर्मी बढ़ाती है।

• असली या ब्रैंडेड चार्जर का ही उपयोग करें।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।