दिवाली पर सबसे धमाकेदार डील, लॉन्च प्राइस से ₹17 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का फोन, चौंका देगी कीमत
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली सेल में सैमसंग गैलेक्सी A55 5G अपने लॉन्च प्राइस से एक बार फिर 17 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की दिवाली सेल में सैमसंग का 5G फोन अपने लॉन्च प्राइस से एक बार फिर 17 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy A55 5G की। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45999 रुपये थी। अमेजन की दिवाली डील में आप इसे 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1449 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।


सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर दे रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है।
सैमसंग के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस है। फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा। फोन ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी कलर ऑप्शन में आता है।
(Photo: Expert Review)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


