फ्लाइट में इस पावरबैंक पर लगा बैन, इंडिगो विमान में आग लगने के बाद DGCA का फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडिगो की फ्लाइट में पावरबैंक में आग लगने की घटना के बाद DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल को सभी भारतीय उड़ानों में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। यह रोक केबिन बैगेज, चेक-इन बैगेज और कार्गो पर लागू है।

DGCA MOBIKINS MK-PB-04 Ban
DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल को सभी भारतीय उड़ानों में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है।

पावरबैंक लेकर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने MOBIKINS कंपनी के एक खास मॉडल के पावरबैंक को भारत आने-जाने वाली और देश के भीतर संचालित होने वाली सभी उड़ानों में ले जाने पर बैन लगा दिया है। यह फैसला इंडिगो की दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में पावरबैंक में आग लगने की घटना के बाद लिया गया है। हालांकि, यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि यह प्रतिबंध सभी कंपनियों के पावरबैंक पर नहीं, बल्कि MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाया गया है।

सम्बंधित सुझाव

DGCA के निर्देश के मुताबिक, MOBIKINS MK-PB-04 पावरबैंक को भारत के भीतर, भारत से बाहर जाने वाली और भारत आने वाली किसी भी फ्लाइट में नहीं ले जाया जा सकता। इस बैन में यात्रियों के केबिन बैगेज, चेक-इन बैगेज और कार्गो के जरिए ले जाया जाने वाला सामान शामिल है। एयरलाइंस को इस मॉडल की पहचान करने, इसे विमान में ले जाने से रोकने और यात्रियों को संबंधित सुरक्षा निर्देशों की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

इंडिगो की फ्लाइट में क्या हुआ था?

11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में एक यात्री के पावरबैंक में आग लग गई थी। यह पावरबैंक विमान के ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में रखा हुआ था। घटना के बाद केबिन में धुआं फैल गया और क्रू मेंबर्स ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में मौजूद 191 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद विमान की जांच की गई और यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई।

पावरबैंक में आग लगने का खतरा क्यों?

पावरबैंक में आमतौर पर लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है। बैटरी में खराबी, इंटरनल शॉर्ट सर्किट, निर्माण संबंधी खामी या फिजिकल डैमेज के चलते बहुत ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है। कुछ मामलों में इससे धुआं निकलने या आग लगने का खतरा रहता है। विमान में ऐसी घटना होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है, क्योंकि बंद केबिन में धुआं तेजी से फैल सकता है और क्रू को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ती है।

सम्बंधित सुझाव

पावरबैंक खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

मामले ने पावरबैंक की क्वॉलिटी और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, MOBIKINS का नाम भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के संबंधित रजिस्ट्रेशन डेटाबेस में दिखाई नहीं दिया। हालांकि, यह जानकारी अपने आप में किसी खास बैटरी में आग लगने का तकनीकी कारण साबित नहीं करती।

यूजर्स को पावरबैंक खरीदने से पहले BIS के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, बैटरी फूलने, असामान्य गर्म होने, रिसाव या अजीब गंध आने पर डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। ध्यान रखें कि फिलहाल घोषित प्रतिबंध खास तौर पर MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर है, सभी पावरबैंक पर नहीं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़फ्लाइट में इस पावरबैंक पर लगा बैन, इंडिगो विमान में आग लगने के बाद DGCA का फैसला