Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Devialet Phantom Ultimate super luxury speaker launched in India check price and specifications starts 4 lakh rupees
भारत आया साउंड का शहंशाह: ₹4.82 लाख का Devialet स्पीकर लॉन्च, साउंड ऐसा कि DJ भी फेल

भारत आया साउंड का शहंशाह: ₹4.82 लाख का Devialet स्पीकर लॉन्च, साउंड ऐसा कि DJ भी फेल

संक्षेप:

Devialet Phantom Ultimate प्रीमियम स्पीकर्स भारत में लॉन्च हो गए हैं। यह स्पीकर्स दमदार बेस, शानदार साउंड क्वालिटी, वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। 

Feb 02, 2026 11:54 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रीमियम साउंड लवर्स के लिए के शानदार स्पीकर भारत में लॉन्च हो गया है। फ्रांस की कंपनी Devialet ने अपने नए Phantom Ultimate स्पीकर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर्स उन लोगों के लिए हैं, जो म्यूजिक, फिल्म या वेब सीरीज देखते समय जबरदस्त और साफ आवाज चाहते हैं। Devialet Phantom Ultimate को खास तौर पर हाई-क्वालिटी साउंड के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर्स घर के अंदर ही लाइव कंसर्ट जैसा फील दे सकते हैं। Phantom Ultimate सीरीज में दो मॉडल उतारे गए हैं Phantom Ultimate 108dB और Phantom Ultimate 98dB। Phantom Ultimate स्पीकर्स में दमदार बेस, तेज आवाज और साफ साउंड के लिए खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, ये स्पीकर्स वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जिससे आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी से आसानी से म्यूजिक चला सकते हैं। Phantom Ultimate दिखने में काफी प्रीमियम है।

Devialet Phantom Ultimate की कीमत और उपलब्धता

Devialet Phantom Ultimate स्पीकर्स भारत में अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किए गए हैं। Phantom Ultimate 98 dB की शुरुआती कीमत 1.99 रुपए लाख रखी गई है। वहीं इसके खास Opéra Edition की कीमत 2.32 लाख रुपए तक जाती है। Phantom Ultimate 108 dB की कीमत 4.08 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके प्रीमियम वर्जन की कीमत 4.82 लाख तक रुपए है। ये स्पीकर्स Devialet की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:₹12999 में खरीदें Redmi का प्रो ग्रेड 108MP कैमरा, 3 साल बिना हैंग चलने वाला फोन
Devialet का सबसे महंगा स्पीकर भारत में लॉन्च

Devialet Phantom Ultimate की खासियतें

इस स्पीकर की सबसे बड़ी ताकत इसकी साउंड क्वालिटी है। कंपनी ने इसमें ऐसी तकनीक दी है, जिससे आवाज तेज होने के बावजूद साफ रहती है। इसमें मिलने वाला बेस काफी गहरा है, जो म्यूजिक और फिल्मों का मजा दोगुना कर देता है। स्पीकर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि आवाज हर दिशा में बराबर फैले। यानी की कमरे के किसी भी कोने में बैठकर बेहतरीन साउंड का मजा ले सकते हैं।

Devialet Phantom Ultimate स्पीकर्स वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, आप इन स्पीकर्स को AirPlay, Spotify Connect और दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने फोन या लैपटॉप से बिना किसी तार के सीधे स्पीकर्स पर म्यूजिक चला सकते हैं। कुछ वेरिएंट में खास फिनिश दी गई है, जो इसे और भी लग्जरी बनाती है।

Devialet ने Phantom Ultimate में कई एडवांस्ड तकनीकें दी हैं, जो साउंड को ज्यादा गहरा, सटीक और इमर्सिव बनाती हैं: ADH New Gen (Analog Digital Hybrid) यह टेक्नोलॉजी Class-A और Class-D amplification को एक साथ यूज करती है, जिससे आवाज की clarity बहुत बढ़िया रहती है। HBI (Heart Bass Implosion) यह तकनीक बहुत लो-फ्रीक्वेंसी बास पैदा करती है, जिसे सुनकर आपको लगता है स्पीकर आपके पास में ही है। SAM (Speaker Active Matching) यह सॉफ्टवेयर साउंड डेटा को रियल टाइम में मॉनिटर करता है। AVL (Adaptive Volume Level) यह वॉल्यूम को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करता है। ये सभी टेक्नोलॉजी मिलकर आपको एक स्टूडियो-लेवल ऑडियो अनुभव देती हैं।

ये भी पढ़ें:अब घर बैठे बिना फॉर्म के नए Aadhaar App से बदलें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे बस ₹75
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।