Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Devialet Mania Opera Rouge A 24-Carat Gold Luxury Portable Speaker Now Available in India
आया अनोखा 24 कैरेट सोने वाला लग्जरी स्पीकर, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

आया अनोखा 24 कैरेट सोने वाला लग्जरी स्पीकर, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

संक्षेप: भारतीय मार्केट में Devialet ब्रैंड का लग्जरी पोर्टेबल स्पीकर पेश किया गया है। इस स्पीकर में 24 कैरेट गोल्ड लगाया गया है और इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है। 

Thu, 6 Nov 2025 10:42 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक ब्रैंड Devialet ऑडियो इंडस्ट्री की दुनिया में लग्जरी और इनोवेशन का नाम है। कंपनी ने भारत में अपना नया Devialet Mania Opéra Rouge लिमिटेड एडिशन पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च कर दिया है। यह स्पीकर सिर्फ एक ऑडियो डिवाइस नहीं, बल्कि एक लग्जरी स्टेटमेंट है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड अलॉय डिटेलिंग दी गई है। इसकी खूबसूरत डिजाइन, एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी और प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी इसे बाकी सभी पोर्टेबल स्पीकर से अलग बनाती है।

स्पीकर Devialet और Paris National Opera की पार्टनरशिप में तैयार किया गया है। इसका डिजाइन Palais Garnier से इंस्पायर्ड है, जो फ्रांस का ऐतिहासिक ओपेरा हाउस है। स्पीकर का पूरा बॉडी फिनिश गहरे गार्नेट रेड रंग में है, जबकि इसका हैंडल और वूफर बर्गंडी टोन में दिए गए हैं। इसका फ्रेम 24 कैरेट गोल्ड अलॉय से कोट किया गया है, जो इसे रॉयल और प्रीमियम लुक देता है। कुल मिलाकर, यह स्पीकर उन लोगों के लिए बना है जो म्यूजिक के साथ-साथ एस्थेटिक्स को भी उतनी ही अहमियत देते हैं।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

ऑडियो क्वॉलिटी और फीचर्स

Devialet Mania Opéra Rouge में वही एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूद है। इसमें Active Stereo Calibration (ASC) फीचर दिया गया है, जो चार माइक्रोफोन्स की मदद से रूम की स्थिति के हिसाब से साउंड को रियल टाइम में एडजस्ट करता है। इस स्पीकर में 360 डिग्री Cross-Stereo साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें छह इंडिपेंडेंट ड्राइवर्स- चार फुल-रेंज यूनिट्स और दो वूफर्स शामिल हैं। इसके अलावा Devialet का Speaker Active Matching (SAM) एल्गोरिदम साउंड की क्लैरिटी और बास दोनों को बैलेंस में रखता है। चाहे आप इसे लिविंग रूम में रखें या टैरेस पर, हर डायरेक्सन में एक जैसा शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

प्रोसेसर, बैटरी और कनेक्टिविटी

यह स्पीकर Quad-core ARM Cortex-A53 प्रोसेसर के साथ आता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इसमें 3200mAh की बैटरी दी गई है जो 10 घंटे तक का बैकअप देती है, यानी म्यूजिक सुनने का मजा बिना रुकावट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.0, AirPlay, Spotify Connect और Devialet ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। वॉइस कंट्रोल के लिए इसमें Alexa सपोर्ट भी मिलता है, जो Wi-Fi से कनेक्ट करने पर एक्टिव हो जाता है। साथ ही, यह स्पीकर IPX4 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:₹5000 से कम में 32 इंच का Smart TV, बड़ी स्क्रीन और 2 साल की वारंटी का फायदा

कीमत और उपलब्धता

भारत में Devialet Mania Opéra Rouge की कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड एडिशन स्पीकर देशभर में चुने हुए रिटेल चैनलों के जरिए उपलब्ध है। इसके साथ कंपनी एक वायरलेस चार्जिंग डॉक, USB-C केबल, और कैरी बैग भी दे रही है, जिससे यह जितना सुंदर दिखे, उतना ही इस्तेमाल में भी आसान रहे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।