सम्बंधित सुझाव

लैपटॉप बनाने वाला पॉपुलर ब्रांड लाया धांसू Earbuds, कमाल के फीचर्स और 33 घंटे की बैटरी लाइफ

लैपटॉप बनाने वाला पॉपुलर ब्रांड लाया धांसू Earbuds, कमाल के फीचर्स और 33 घंटे की बैटरी लाइफ

संक्षेप:

लैपटॉप बनाने वाले पॉपुलर ब्रांड Dell ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए डेल प्रो प्लस ईयरबड्स (EB525) लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स एआई-पावर्ड नॉइज फिल्टरिंग और एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं।

Nov 12, 2025 10:01 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

लैपटॉप बनाने वाले पॉपुलर ब्रांड Dell ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए डेल प्रो प्लस ईयरबड्स (EB525) लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स एआई-पावर्ड नॉइज फिल्टरिंग और एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। दमदार साउंड के लिए इसमें 11.6 एमएम के ड्राइवर्स लगे हैं। दावा है कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ओपन ऑफिस सर्टिफिकेशन पाने वाले यह दुनिया के पहले ईयरबड्स हैं, जो यात्रा, रिमोट वर्क या क्विक टीम्स मीटिंग के लिए क्लियर ऑडियो सुनिश्चित करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम के लिए सर्टिफाइड, ये ईयरबड्स हाइब्रिड वर्क एनवायरनमेंट में भरोसेमंद कम्युनिकेशन और आसान आईटी मैनेजमेंट प्रदान करते हैं।

सम्बंधित सुझाव

ईयरबड्स की खासियत

ईयरबड्स का AI-पावर्ड नॉइज-कैंसिलिंग माइक्रोफोन 500+ मिलियन नॉइज सैंपल पर प्रशिक्षित न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करके यूजर की आवाज को अलग करता है। अपडेट डेल डिस्प्ले और पेरिफेरल मैनेजर (DDPM) के माध्यम से उपलब्ध हैं। इसका एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) बैकग्राउंड के शोर को कम करता है, और आसपास के चीजों से जागरूक रहने के लिए एडवांस्ड टांसपेरेंसी मोड प्रदान करता है।

read moreये भी पढ़ें:
यहां LIVE देखें OnePlus 15 का लॉन्च, इसमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर
Dell Pro Plus Earbuds

इसके साथ चार साइज के ईयरटिप (XS, S, M, L) मिलते हैं। यह लंबे समय तक कंफर्टेबल यूज करने के लिए लाइटवेट डिजाइन के साथ आते हैं। डेल ऑडियो मोबाइल ऐप के माध्यम से पर्सनलाइज्ड ऑडियो एक्सपीरियंस, इक्वलाइजर, प्रीसेट और ट्रांसपेरेंसी सेटिंग्स को कस्टमाइज करने की अनुमति देता है।

सम्बंधित सुझाव

इसमें बेहद कॉम्पैक्ट साइज का चार्जिंग केस है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में अकेले ईयरबड्स 8 घंटे तक और केस के साथ कुल 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। पांच मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, आठ डिवाइस तक मल्टी-होस्ट पेयरिंग, आसान सेटअप के लिए डेल पेयर और एक कॉम्पैक्ट USB-C ऑडियो रिसीवर जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। ये ईयरबड् मजबूती के लिए बनाए गए हैं और इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
सैमसंग का तीन बार मुड़ने वाला फोन इस दिन होगा लॉन्च, कुछ ही यूनिट बनाएगी कंपनी

इतनी है कीमत

डेल प्रो प्लस ईयरबड्स (EB525) भारत में बिजनेस यूजर्स के लिए 18,699 रुपये में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसे केवल ब्लैक कलर मेमं लॉन्च किया है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।