Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़DeepSeek give big warning AI will take your job in the next 10 years and the fear of unemployment is growing
DeepSeek की बड़ी चेतावनी- आने वाले 10 सालों में आपकी नौकरी ले लेगा AI, खत्म हो जाएंगी आधी Jobs

DeepSeek की बड़ी चेतावनी- आने वाले 10 सालों में आपकी नौकरी ले लेगा AI, खत्म हो जाएंगी आधी Jobs

संक्षेप: DeepSeek के वरिष्ठ शोधकर्ता Chen Deli ने चेतावनी दी है कि अगले दशक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों की नौकरियों पर कब्ज़ा कर सकता है। जानें किन सेक्टर्स को सबसे ज़्यादा असर होगा, और हम कैसे तैयार हो सकते हैं।

Mon, 10 Nov 2025 06:51 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पिछले कई वर्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंसानों का सहयोगी माना जा रहा था पर अब एक चौंकाने वाला पूर्वानुमान सामने आया है। चीन की AI कंपनी DeepSeek के वरिष्ठ शोधकर्ता Chen Deli ने कहा है कि आने वाले 5-10 वर्षों में AI इतनी विकसित हो सकती है कि यह मानव द्वारा किये जाने वाले आधे से ज्यादा कामों को खुद कर सकती है। उन्होंने इस तकनीक को “honeymoon phase” में बताया, जल्द ही वह कई कार्यों में मानव को पीछे छोड़ सकती है। यदि यह सच हुआ तो लाखों की नौकरी खतरें में आ सकती है और ऐसे में कंपनियों, सरकारों व आम जनता के लिए तैयार रहना आवश्यक हो जाएगा।

DeepSeek ने क्या कहा?

DeepSeek के शोधकर्ता Chen Deli ने कहा है कि AI के विकास के अगले चरण में “मानव द्वारा किए जाने वाले अधिकांश कार्य” मशीनें कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अभी AI का युग प्रारंभ-चरण में है जहां यह मानव की प्रोडक्टिविटी बढ़ा रही है पर आने वाले 10-20 वर्षों में यह 'इंसानों के कामों को कंट्रोल' कर सकती है।

ये भी पढ़ें:सिर्फ एक SMS भेजकर जानें आपका PAN-Aadhaar लिंक हुआ या नहीं? 2 मिनट में चलेगा पता

किन सेक्टर्स में सबसे अधिक जोखिम?

AI से डेटा एंट्री, ट्रांसक्रिप्शन, बुनियादी ग्राहक सेवा जहां नियम-आधारित कार्य हैं।लॉजिक-बेस्ड डिसीजन मेकिंग, लीगल काम। रूटीन टेक्निकल कार्य जैसे बेसिक कोडिंग, टेस्टिंग, डिज़ाइन खतरे में है। विश्लेषण बताते हैं कि अगले दशक में 40-60 % तक कार्य AI द्वारा किए जा सकते हैं।

क्या नया बदलाव होगा?

Chen के अनुसार, अब जो दौर चल रहा है वो “honeymoon phase” है जहां AI मानव को प्रतिस्थापित नहीं बल्कि सहायता कर रही है पर जैसे-जैसे AI मॉडल आटोमेटिक होंगी, उनकी भूमिका बदल जाएगी। उन्होंने चेताया कि 10-20 वर्ष के अंदर सामाजिक संरचना (job market, शिक्षा, कौशल-अपडेट) को बड़ा संशोधन करना होगा।

भारत के लिए क्या मायने रखता है?

भारत में करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलना रूरी है। यदि बड़ी संख्या में नौकरियां AI द्वारा ली गईं, तो सामाजिक व आर्थिक अस्थिरता बढ़ सकती है। शिक्षा-प्रशिक्षण प्रणाली, reskilling, और नीतिगत पहल तत्काल रूरी होंगी।

ये भी पढ़ें:नया Aadhaar App लॉन्च, घर बैठे Aadhaar अपडेट करने का सबसे आसान तरीका आया
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।