काम की बात: Taj Mahal घूमने जा रहे हैं? टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर, एक गलत क्लिक में खाली हो सकता बैंक अकाउंट
अगर आप भी ताज महल जानें का प्लान कर रहे हैं तो फर्जी टिकट बेचने वाली वेबसाइट से बचकर रहें। नकली वेबसाइट लोगों से पैसे और निजी डिटेल्स चोरी कर रही है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

अगर आप ताज महल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और ऑनलाइन टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो जरूर जान लें ये बात। भारतीय साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट पर कई नकली वेबसाइट्स ताज महल की टिकट बेचने के नाम पर लोगों को ठग रही हैं। ये वेबसाइट्स बिल्कुल असली सरकारी वेबसाइट जैसी दिखाई देती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।
साइबर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ये फेक वेबसाइट्स लोगों से टिकट बुकिंग के नाम पर पैसे ले रही हैं और साथ ही बैंकिंग डिटेल्स, मोबाइल नंबर और दूसरी निजी जानकारी भी चुरा रही हैं। कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे तक गायब होने की शिकायत सामने आई है। ऐसे में अगर आप भी ताज महल या किसी दूसरे पर्यटन स्थल की ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
क्या है पूरा मामला
साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि ताज महल टिकट बुकिंग के नाम पर चल रही कुछ वेबसाइट्स फर्जी हैं। ये वेबसाइट्स खुद को सरकारी पोर्टल जैसा दिखाती हैं और यूजर्स को सस्ते टिकट या फास्ट एंट्री का लालच देती हैं। लोग जब इन वेबसाइट्स पर जाकर टिकट बुक करते हैं, तो उनसे पेमेंट करवाया जाता है लेकिन टिकट नहीं मिलता। कई मामलों में यूजर्स की बैंकिंग डिटेल्स और OTP तक चोरी कर लिए जाते हैं।
इस तरह काम करता है यह Scam
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठग सबसे पहले ऐसी वेबसाइट बनाते हैं जो दिखने में बिल्कुल असली सरकारी वेबसाइट जैसी लगती है। वेबसाइट पर ताज महल की फोटो, सरकारी लोगो और फेक कस्टमर रीव्यू तक लगाए जाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया, Google Ads और WhatsApp मैसेज के जरिए लोगों तक लिंक पहुंचाया जाता है। जैसे ही कोई यूजर टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट खोलता है, उससे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है। कई बार Payment Failed दिखाकर दोबारा पेमेंट करवाया जाता है। कुछ मामलों में यूजर्स को नकली कस्टमर केयर नंबर भी दिए जाते हैं, जहां कॉल करने पर उनसे OTP या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं।
सरकार ने दी चेतावनी
साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने साफ कहा है कि ताज महल या किसी भी Monument की टिकट सिर्फ सरकारी और भरोसेमंद वेबसाइट से ही बुक करनी चाहिए। विभाग ने लोगों से कहा है कि किसी अनजान लिंक या सोशल मीडिया पोस्ट पर क्लिक कर टिकट बुक न करें। विभाग ने कहा है कि अगर किसी वेबसाइट पर जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट या VIP Entry जैसे ऑफर दिखें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं क्योंकि यही स्कैम का सबसे बड़ा तरीका बन चुका है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


