Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Convert your old TV into a Smart TV with Amazon Fire TV Stick in Prime Day 2024 Sale
अपने पुराने टीवी को बना लो Smart TV, केवल ₹2199 में मिलने लगा ₹5000 वाला जुगाड़

अपने पुराने टीवी को बना लो Smart TV, केवल ₹2199 में मिलने लगा ₹5000 वाला जुगाड़

संक्षेप: अपने पुराने टीवी या किसी भी दूसरी स्क्रीन को स्मार्ट टीवी बनाना चाहते हैं तो आपको Amazon Fire TV Stick बंपर डिस्काउंट पर मिल रही है। इसे ओरिजनल कीमत के मुकाबले आधे से भी कम में ऑर्डर किया जा सकता है।

Fri, 19 July 2024 04:30 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Prime Day Sale आ गई है और इस दौरान ढेरों प्रोडक्ट्स का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कई डिवाइसेज के लिए Prime Day Early Deals लाइव हो गई हैं। ऐसी ही एक खास डील का फायदा Amazon Fire TV Stick पर भी मिल रहा है। इस डिवाइस की मदद से किसी भी पुराने स्टैंडर्ड टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला किया जा सकता है।

अगर आप पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना चाहते हैं तो Fire TV Stick जैसे डिवाइसेज की मदद से ऐसा किया जा सकता है। वैसे तो सबसे भरोसेमंद स्ट्रीमिंग स्टिक Amazon Fire TV को माना जाता है लेकिन इसके लिए सेल के बिना करीब 5000 रुपये खर्च करने होते। सेल के चलते यह डिवाइस आधे से कम कीमत पर मिल रहा है और इसपर जबरदस्त डील दी गई है।

ये भी पढ़ें:Amazon Prime Day 2024: फोन की कीमत में बड़े Smart TV, सबसे धांसू डील्स

इतनी कीमत पर खरीद सकते हैं Fire TV Stick

Amazon Fire TV Stick के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत वैसे तो 4,999 रुपये है लेकिन Prime Day Early Deal के चलते इसे 56 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद केवल 2,199 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह इस डिवाइस का लेटेस्ट 3rd जेनरेशन मॉडल है और स्मार्ट रिमोट के साथ आता है।

ऐसे हैं Amazon Fire TV Stick के खास फीचर्स

पुराने टीवी के HDMI पोर्ट में इसे प्लग करने के बाद 12,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें Alexa वॉइस सर्च का सपोर्ट मिल जाता है और इसे वॉइस कमांड्स देकर कंट्रोल किया जा सकता है। फुल HD में स्ट्रीमिंग का विकल्प देने वाले इस स्ट्रीमिंग स्टिक के साथ वॉइस रिमोट मिल जाता है। इस रिमोट में डेडिकेटेड पावर, वॉल्यूम और म्यूट बटनम्स मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें:Samsung Smart TV पर धमाका ऑफर, 43 इंच स्क्रीन वाला मॉडल ₹25 हजार से कम में

यूजर्स को Amazon Prime Video, Netflix और Amazon Music के लिए डेडिकेटेड हॉट-कीज रिमोट में मिल जाती हैं। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट भी देता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।