Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Convert your air conditioner into an air purifier with HEPA filter Here is how
एयर प्यूरिफायर बन जाएगा आपके घर का मौजूदा AC, आइए आपको बताएं तरीका

एयर प्यूरिफायर बन जाएगा आपके घर का मौजूदा AC, आइए आपको बताएं तरीका

संक्षेप:

अगर आप चाहें तो HEPA फिल्टर की मदद से अपने घर के मौजूदा AC को एयर प्यूरिफायर में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

Fri, 24 Oct 2025 07:01 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्या आप जानते हैं कि आपके घर का एयर कंडीशनर (AC) सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि साफ हवा भी दे सकता है? बस इसके लिए आपको एक छोटा-सा अपग्रेड- HEPA फिल्टर (High Efficiency Particulate Air Filter) लगाकर करना होगा। यह वही टेक्नोलॉजी है जो महंगे एयर प्यूरीफायर में यूज की जाती है और हवा में मौजूद धूल, धुआं, बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को लगभग 99 प्रतिशत तक रोक लेती है।

HEPA फिल्टर क्या करता है?

HEPA फिल्टर एक बेहद बारीक जालीदार स्ट्रक्चर होता है जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों- जैसे कि PM2.5, PM10, परागकण (pollen), सिगरेट का धुआं और बैक्टीरिया-वायरस को क्लीन कर देती है। यह फिल्टर हवा को बिना रुकावट के गुजरने देता है, लेकिन गंदगी को फंसा लेता है। यानी, अगर आप इसे अपने AC में लगाते हैं तो आपका एयर कंडीशनर कमरे की हवा को ना सिर्फ ठंडा बल्कि साफ और सुरक्षित भी बना देगा।

ये भी पढ़ें:वाह! सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 15, फिर शायद ही मिलेगा ऐसा मौका

AC में HEPA फिल्टर कैसे लगाएं?

AC में HEPA फिल्टर लगाना बहुत मुश्किल नहीं है। यह आप खुद भी घर पर कर सकते हैं, बस कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सही फिल्टर का चुनाव करें

- सबसे पहले अपने AC का मॉडल देखें और उसके हिसाब से सही साइज का HEPA फिल्टर लें।

- आजकल बाजार में HEPA Filter Sheet या Cut-to-Fit HEPA Roll भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप जरूरत के हिसाब से काटकर अपने AC के अंदर फिट कर सकते हैं।

- ध्यान रहे कि आप असली HEPA फिल्टर (H13 या H14 ग्रेड) ही खरीदें, क्योंकि ये हाई लेवल का फिल्टरेशन देते हैं।

2. AC का कवर खोलें और पुराना फिल्टर निकालें

- AC बंद करें और उसका फ्रंट पैनल खोलें।

- अंदर लगे डस्ट फिल्टर (Dust Filter) को सावधानी से निकालें।

- अगर वह गंदा है, तो उसे पानी से साफ करें और सूखने दें।

- यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर HEPA शीट को जल्दी जाम कर सकता है।

3. HEPA शीट लगाएं

- अब HEPA फिल्टर शीट को पुराने फिल्टर के ऊपर रख दें।

- अगर फिल्टर के साथ कोई फ्रेम या क्लिप है, तो HEPA शीट को उसी के अंदर फिक्स करें।

- कई लोग इसे डबल-साइड टेप या मेश फ्रेम से भी चिपकाते हैं।

- सावधानी रखें कि हवा का रास्ता बंद ना हो, जिससे AC की ठंडक पर असर ना पड़े।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन डील्स! Samsung और Motorola सब लिस्ट में

4. फिल्टर वापस लगाएं और AC ऑन करें

- HEPA शीट लगाने के बाद फिल्टर को वापस AC में लगाएं और कवर बंद करें।

- अब जब आप AC चलाएंगे, तो हवा सबसे पहले HEPA फिल्टर से होकर गुजरेगी।

- इससे कमरे की धूल और प्रदूषक वहीं रुक जाएंगे और आपको साफ, ठंडी हवा मिलेगी।

ध्यान रखें, HEPA फिल्टर को पानी से नहीं धोया जा सकता, इसे हर 2 से 3 महीने में बदलना जरूरी होता है। अगर आप प्रदूषित इलाके (जैसे दिल्ली, मुंबई या इंडस्ट्रियल एरिया) में रहते हैं, तो इसे हर 1.5 से 2 महीने में बदलना बेहतर रहेगा। पुराना HEPA फिल्टर जाम हो जाने पर हवा का प्रेशर घट सकता है और AC की कूलिंग पर असर पड़ सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।