गर्मियों से पहले लॉन्च हुए 6 नए एयर कंडिशनर्स, कंज्यूमर ब्रैंड Elista लाया नया AC लाइनअप

Apr 22, 2025 05:11 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

टेक ब्रैंड Elista की ओर से भारतीय मार्केट में छह नए AC मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं। इनके साथ यूजर्स को बेहतरीन कूलिंग का फायदा मिलेगा और गर्मी से राहत मिल जाएगी।

गर्मियों से पहले लॉन्च हुए 6 नए एयर कंडिशनर्स, कंज्यूमर ब्रैंड Elista लाया नया AC लाइनअप

भारत में बढ़ती गर्मी और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Elista ने अपने होम अप्लायंस सेगमेंट का विस्तार करते हुए छह नए एयर कंडीशनर लॉन्च किए हैं। ये सभी मॉडल EL-SAC सीरीज के तहत पेश किए गए हैं, जिन्हें खासतौर पर गर्म मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस नई रेंज में फिक्स्ड स्पीड और इन्वर्टर, दोनों तरह के विकल्प शामिल हैं। EL-SAC सीरीज के AC यूनिट्स को तेज गर्मी में भी प्रभावी कूलिंग देने के लिए विकसित किया गया है।

नई EL-SAC सीरीज में आने वाले एसी मॉडल्स की कीमतें अलग-अलग हैं। EL-SAC18-3FSBNC की कीमत 52,990 रुपये है, जबकि EL-SAC24-3INVBP मॉडल 65,900 रुपये में उपलब्ध है। EL-SAC18-5INVBP5 की कीमत 57,000 रुपये, EL-SAC18-3INBNC की कीमत 49,990 रुपये, और EL-SAC18-3INVBP48 की कीमत 47,990 रुपये रखी गई है। सबसे किफायती मॉडल EL-SAC12-3INVBPN है, जिसकी कीमत 44,490 रुपये है। ब्रांड इन्वर्टर मॉडल्स पर 10 साल की कंप्रेसर वारंटी देता है, जबकि फिक्स्ड स्पीड विकल्पों पर 5 साल की वारंटी उपलब्ध है।

Elista EL-SAC एयर कंडीशनर्स के फीचर्स

Elista की यह सीरीज कई क्षमताओं और तकनीकी सुविधाओं से लैस है। EL-SAC18-3FSBNC एक 1.5 टन की फिक्स्ड स्पीड यूनिट है, जबकि EL-SAC24-3INVBP दो टन का इन्वर्टर मॉडल है। EL-SAC18-5INVBP5 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाला 1.5 टन का इन्वर्टर एसी है, जो इस लाइनअप का सबसे उन्नत मॉडल माना जा रहा है। यह एसी भारत की चरम गर्मियों में भी, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, ठंडी हवा प्रदान करने में सक्षम है। इसकी एनर्जी एफिशिएंसी भी इसे एक स्मार्ट घरेलू विकल्प बनाती है।

Elista EL-SAC एयर कंडीशनर लंबी अवधि के उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इनमें शुद्ध कॉपर कंडेनसर का उपयोग किया गया है जो बेहतर हीट एक्सचेंज के साथ-साथ जंग से भी सुरक्षा देता है। इन एसी में हेल्थमैक्स टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है, जो 3-इन-1 एंटी-वायरस एचडी फिल्टर के साथ आता है। साथ ही, इनमें हिडन एलईडी डिस्प्ले, स्लीप मोड, शांत ऑपरेशन, ओवरलोड प्रोटेक्शन, इनबिल्ट इलेक्ट्रिकल बॉक्स और सेल्फ डायग्नोस्टिक सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। कंपनी ने इन्वर्टर मॉडल्स पर 10 साल और फिक्स्ड स्पीड वेरिएंट्स पर 5 साल की कंप्रेसर वारंटी देने की घोषणा की है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।