Nothing का नया धमाका! कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ ला रहा CMF Phone 3 Pro, डिजाइन से लेकर कैमरा तक सब कुछ लीक

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Nothing का नया CMF Phone 3 Pro आने वाला है और इसके फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। इसमें कमाल का कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Nothing का नया धमाका! कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स के साथ ला रहा CMF Phone 3 Pro, डिजाइन से लेकर कैमरा तक सब कुछ लीक

स्मार्टफोन मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ता जा रहा है, हर कंपनी अपने नए डिवाइस के साथ कुछ खास फीचर्स देने की कोशिश कर रही है। इसी बीच Nothing के सब-ब्रांड CMF का अगला स्मार्टफोन CMF Phone 3 Pro चर्चा में आ गया है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, CMF Phone 3 Pro में इस बार कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। Nothing के फोन अपने यूनिक डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर के लिए जाने जाते हैं, और CMF Phone 3 Pro भी इसी लाइन पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है।

CMF Phone 3 Pro में मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, CMF Phone 3 Pro में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन में FHD+ (2392 x 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले बरकरार रहेगा, लेकिन MediaTek Dimensity 7300 Pro SoC की जगह Snapdragon 7s Gen 4 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने नवीनतम Nothing Phone (4a) मॉडल में भी इसी चिप का इस्तेमाल किया है।

कैमरा सेगमेंट में भी CMF Phone 3 Pro मजबूत हो सकता हैनजर आ रहा है। लीक के मुताबिक, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर फोटो क्वालिटी मिलेगी। लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल्स कैप्चर करने में यह कैमरा काफी अच्छा परफॉर्म कर सकता है।

एंड्रायडहैडलाइन की रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 5400mAh से 5500mAh तक की बैटरी होगी इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। इस फोन में CMF Phone 2 Pro में लगी 5000mAh बैटरी से ज्यादा होगी। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा और बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

CMF Phone 3 Pro में बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी बेहतर होगा। डिजाइन की बात करें तो Nothing के फोन हमेशा यूनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं, और इस बार भी कंपनी कुछ नया देने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा, Nothing OS का क्लीन और एड-फ्री एक्सपीरियंस इस फोन को और खास बनाता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।