Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़CMF Headphone Pro Set to launch in India Next Week Features Battery Life teased
अगले हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं CMF Headphone Pro, फीचर्स कर देंगे एकदम खुश

अगले हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं CMF Headphone Pro, फीचर्स कर देंगे एकदम खुश

संक्षेप:

CMF Headphone Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है और इसमें 40mm ड्राइवर्स, हाइब्रिड ANC और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये अगले हफ्ते 13 जनवरी को पेश होंगे।

Jan 08, 2026 01:23 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी कंपनी Nothing के सब‑ब्रैंड CMF ने नए CMF Headphone Pro को भारतीय मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस हेडफोन को पहली बार ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जा चुका है और अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी यह लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इस ऑडियो वियरेबल भारतीय मार्केट में अगले सप्ताह 13 जनवरी को पेश किया जाएगा। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

CMF Headphone Pro को सबसे अफॉर्डेबल लेकिन फीचर‑रिच ओवर‑ईयर हेडफोन के रूप में डिजाइन किया गया है। यह हेडफोन 40mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आता है, जो हाई‑रेज ऑडियो और LDAC कोडेक सपोर्ट के साथ बेहतर साउंड क्वॉलिटी देने का दावा करते हैं। साथ ही हेडफोन में हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) शामिल है, जो आसपास के नॉइस को लगभग 40dB तक कम कर सकता है, जिससे म्यूजिक और कॉल का एक्सपीरियंस और क्लियर हो जाता है।

हेडफोन का हाइलाइट है बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। कंपनी का दावा है कि ANC ऑफ होने पर 100 घंटे तक प्लेबैक, और ANC ऑन होने पर लगभग 50 घंटे तक बैटरी सपोर्ट मिल सकता है। USB‑C फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 5 मिनट के चार्ज में 4-5 घंटे तक म्यूजिक सुनना संभव है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहद काम का है।

बेहद कंफर्टेबल होगा इनका डिजाइन

वहीं, डिजाइन की बात करें तो CMF Headphone Pro स्वैपेबल इयर कुशन्स, रोलेर डायल कंट्रोल, एनर्जी स्लाइडर (जो बास और ट्रेबल को तुरंत एडजस्ट करने देता है) और एक कस्टमाइजेबल बटन जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सेटिंग बदल सकते हैं। ये फिजिकल कंट्रोल्स इसे टच‑सेंसिटिव हेडफोन से अलग और आसान बनाते हैं।

सम्बंधित सुझाव

बता दें, अगले सप्ताह इन हेडफोन्स की कीमत और इनकी उपलब्धता का खुलासा हो जाएगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;