CMF ला रहा है दो नए प्रोडक्ट! सस्ते में आएंगे स्टाइलिश स्मार्टवॉच और हेडफोन्स

Jan 05, 2026 07:14 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CMF by Nothing भारत में अपने नए Headphone Pro और Watch 3 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। लंबी बैटरी लाइफ, ANC, AMOLED डिस्प्ले और AI सपोर्ट के साथ ये दोनों प्रोडक्ट्स खूब पसंद किए जा सकते हैं।

CMF ला रहा है दो नए प्रोडक्ट! सस्ते में आएंगे स्टाइलिश स्मार्टवॉच और हेडफोन्स

टेक मार्केट में अपने यूनीक डिजाइन और सॉलिड फीचर्स के साथ पहचान बनाने वाला CMF (by Nothing) अब भारत में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि उसके दो नए प्रीमियम प्रोडक्ट- CMF Headphone Pro और CMF Watch 3 Pro जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च होंगे। हालांकि लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इन दोनों डिवाइसेज को लेकर यूजर्स एक्साइटेड हैं।

CMF Headphone Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

CMF Headphone Pro कंपनी का पहला ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन है, जिसे पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ANC बंद होने पर यह हेडफोन करीब 100 घंटे तक चल सकता है, जबकि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ भी लगभग 50 घंटे का बैकअप देता है।

हेडफोन में Bluetooth 5.4, LDAC सपोर्ट, एडजस्टेबल ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें CMF की पहचान बन चुका मिनिमल और इंडस्ट्रियल लुक देखने को मिलता है। फिजिकल कंट्रोल्स जैसे वॉल्यूम रॉलर और ANC बटन इसे बाकी हेडफोन्स से अलग बनाते हैं।

सम्बंधित सुझाव

CMF Watch 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

CMF Watch 3 Pro कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस स्मार्टवॉच मानी जा रही है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो शार्प रेजोल्यूशन और स्मूद 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यूजर्स को इसमें 120 से ज्यादा वॉचफेस, ब्लूटूथ कॉलिंग और ड्यूल-बैंड GPS जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह वॉच हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे जरूरी ऑप्शंस के साथ आती है। खास बात यह है कि इसमें फोन से कनेक्ट होकर AI और ChatGPT सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसे बाकी बजट स्मार्टवॉच से अलग बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच नॉर्मल यूज में करीब 13 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;