52 घंटे चलने वाला CMF Buds Neo लॉन्च, कीमत ₹2000 से भी कम; भीड़ में भी आएगी साफ आवाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CMF Buds Neo Launched in India: CMF ने भारतीय बाजार में CMF Buds Neo ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। दावा है कि यह फुल चार्ज में 52 घंटे तक चल सकते हैं। इसमें तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन भी मिलता है। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है।

CMF Buds Neo
भारत में CMF Buds Neo की कीमत 1,999 रुपये है। ये ईयरबड्स 26 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

CMF Buds Neo Launched in India: लंबी बैटरी लाइफ और यूनिक लुक वाले ईयरबड्स चाहिए, तो सीएमएफ के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। नथिंग के सब ब्रांड CMF ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर CMF Buds Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह ईयरबड्स दिखने में काफी अट्रैक्टिव हैं और इनकी कीमत भी बेहद कम है। दमदार साउंड के लिए इसमें 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं और ये बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए 35dB तक का अडैप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन देते हैं। इनमें कॉल के लिए 'क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी' वाले चार माइक्रोफोन भी हैं। ईयरबड्स में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में स्पेटियल ऑडियो, कस्टमाइजेबल EQ सेटिंग्स, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और गेमिंग के लिए 120ms का लो-लेटेंसी मोड शामिल है। कंपनी का कहना है कि Nothing X ऐप के जरिए यूजर को कुछ एडिशनल कंट्रोल और साउंड ऑप्शन भी मिलते हैं। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

सम्बंधित सुझाव

CMF Buds Neo की कीमत और पहली सेल की डिटेल

भारत में CMF Buds Neo की कीमत 1,999 रुपये है। ग्राहक इसे ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में से चुन सकते हैं। ये ईयरबड्स 26 अगस्त से Flipkart के साथ-साथ Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल आउटलेट्स पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

CMF Buds Neo

चलिए अब एक नजर डालते हैं CMF Buds Neo की खासियत पर:

दमदार साउंड के लिए नए CMF Buds Neo में 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं, जिनमें टाइटेनियम-कोटेड PET डोम और PEEK + PU सराउंड का इस्तेमाल किया गया है। ये 20Hz-20kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स, AAC और SBC कोडेक, स्टैटिक स्पेटियल ऑडियो और छह EQ प्रीसेट (जैसे इमर्शन बूस्ट, पॉप, रॉक, इलेक्ट्रॉनिक, एन्हांस वोकल्स और क्लासिकल) को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स Nothing X ऐप के जरिए कस्टम EQ प्रोफाइल बना सकते हैं और बास एन्हांसमेंट को एडजस्ट कर सकते हैं। ईयरबड्स में तीन नॉइज कैंसिलेशन लेवल के साथ 35dB तक का अडैप्टिव ANC मिलता है। कॉल्स के लिए, हर ईयरबड में दो-दो यानी कुल चार एचडी माइक्रोफोन लगे हैं, जो 'क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी' के साथ काम करते हैं।

ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए, ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिलता है और यह डुअल-डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर को सपोर्ट करता है। यह Nothing X ऐप के जरिए Android 6.0 और उसके बाद के वर्जन, और iOS 13 और उसके बाद के वर्जन के साथ काम करता है। ये ईयरबड्स गेमिंग के लिए 120ms लो लेटेंसी मोड को भी सपोर्ट करते हैं।

हर CMF Buds Neo ईयरबड में 45mAh की बैटरी है, जबकि केस में 460mAh की बैटरी है। ANC बंद होने पर हर ईयरबड से 11 घंटे और केस के साथ कुल 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ANC चालू होने पर कुल म्यूजिक प्लेबैक टाइम घटकर 30 घंटे रह जाता है। दावा है कि ANC बंद होने पर हर ईयरबड से पांच घंटे तक का कॉल टाइम मिलता है, जबकि कुल कॉल टाइम 25 घंटे तक का है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलती है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 5.5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे इसे फुल चार्ज होने में लगभग 70 मिनट का समय लगता है।

CMF Buds Neo ईयरबड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिन्हें आप Nothing X ऐप से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। आप डबल-टैप करने पर अगला ट्रैक चल सकते हैं या कॉल रिजेक्ट करने के लिए सेट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि टच एरिया को दबाकर रखने से नॉइज कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच स्विच किया जा सकता है, और दबाकर रखने से वॉल्यूम एडजस्ट होता है। दोनों ईयरबड्स को पांच सेकंड तक दबाकर रखने से पेयरिंग मोड एक्टिवेट हो जाता है।

CMF Buds Neo ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जबकि चार्जिंग केस को पानी से सुरक्षा के लिए IPX2 रेटिंग दी गई है। चार्जिंग केस का साइज 54.3mm x 54.3mm x 23mm है और वजन 50.3g है। इसमें डुअल-टोन फिनिश, चौकोर आकार की बॉडी, गोल टैक्टाइल डायल और बिल्ट-इन डोरी लगाने की जगह (लैनयार्ड होल) है।

सम्बंधित सुझाव

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़52 घंटे चलने वाला CMF Buds Neo लॉन्च, कीमत ₹2000 से कम; शोर में भी आएगी साफ आवाज