
एकसाथ कैसे ठप हो जाती हैं ढेरों वेबसाइट्स? क्या है Cloudflare और कैसे करता है काम?
दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक Cloudflare के डाउन होने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। आइए बताएं कि यह कंपनी क्या है और कैसे काम करती है।
इंटरनेट की दुनिया का विस्तार तेजी से हो रहा है और इसपर मौजूद कंटेंट भी बढ़ता जा रहा है। वेबसाइट्स को सुरक्षा, स्पीड और दमदार कनेक्टिविटी की जरूरत पड़ती है, जिसका ध्यान Cloudflare जैसी कंपनियां रख रही हैं। हालांकि, बीते दिनों Cloudflare डाउन होने के मामले सामने आए और एकसाथ ढेरों वेबसाइट्स ठप हो गईं। आइए आपको बताएं कि यह Cloudflare क्या है और इसकी वजह से इंटरनेट का बड़ा हिस्सा ठप क्यों हो रहा था।
आखिर क्या है Cloudflare?
Cloudflare दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज में से एक है, जो वेबसाइट्स को सेफ, फास्ट और स्टेबल रखने में मदद करता है। यह वेब इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म दुनियाभर में फैले अपने सर्वर नेटवर्क के साथ वेबसाइट्स की स्पीड बढ़ाता है। इसका Content Delivery Network (CDN) वेबसाइट को पास के सर्वर से लोड करता है, जिससे पेज जल्दी लोड होता है।
Cloudflare DDoS हमलों से भी सुरक्षा देता है। लाखों वेबसाइट्स अपने DNS यानी Domain Name System को भी Cloudflare की मदद से मैनेज कराती हैं, क्योंकि यह फास्ट और ट्रस्टेड माना जाता है।
सेवाएं डाउन होने पर क्या होता है?
जब Cloudflare डाउन हो जाता है, तो इसका असर केवल एक वेबसाइट पर नहीं बल्कि एक साथ लाखों वेबसाइट्स पर पड़ता है। सबसे पहले कई वेबसाइट्स अचानक unresponsive होने लगती हैं, कुछ बिल्कुल खुलती ही नहीं। जिन सर्विसेज की DNS रिजॉल्विंग Cloudflare पर आधारित होती है, वे 'Server not found' या 'DNS error' जैसी समस्याएं दिखाने लगती हैं। CDN लेयर डाउन होने पर वेबसाइट्स अपने बेस सर्वर से लोड होती हैं, जिससे उनकी स्पीड काफी स्लो हो जाती है।
वहीं, Cloudflare डाउन होने से सुरक्षा भी कमजोर पड़ सकती है क्योंकि DDoS अटैक और अन्य साइबर अटैक्स को रोकने वाला सुरक्षा कवच कुछ समय के लिए हट जाता है। ऐसे में वेबसाइट्स साइबर अटैक को लेकर संवेदनशील हो जाती हैं। यही वजह है कि Cloudflare का आउटेज ना सिर्फ वेबसाइट्स को बल्कि बिजनेस, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, न्यूज प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया तक को प्रभावित कर देता है।
इन वजहों से डाउन हो सकता है प्लेटफॉर्म
प्लेटफॉर्म डाउन होने की दिक्कत- सर्वर ओवरलोड, नेटवर्क कन्फिगरेशन में गलती, बड़े पैमाने पर DDoS अटैक, डाटा सेंटर में दिक्कत या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट में तकनीकी खामी के चलते आ सकती है। हालांकि Cloudflare की टीम ऐसे आउटेज को जल्दी ठीक करने की कोशिश करती है और ज्यादातर मामलों में सर्विस कुछ मिनटों या घंटों में नॉर्मल हो जाती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




