'रॉकेट' की रफ्तार से दौड़ा Robot, तोड़ दिया उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video viral

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chinese Humanoid Robot अब खेल के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games में Tiangong Ultra नाम के दुनिया के सबसे धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप Robots को रेस्टोरेंट में खाने पसोरते, फैक्ट्रियों में सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाते तो जरूर देखा होगा, लेकिन अब रोबोट्स खेल के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने दुनिया के सबसे धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यानी अब रोबोट्स ने अब खिलाडियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। दरअसल, बीजिंग में हुए 'वर्ल्ड ह्यूमैनॉइड रोबोट गेम्स' में एक चीनी ह्यूमैनॉइड रोबोट ने लोगों को हैरान कर दिया। इस रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 9.39 सेकंड में पूरी करके जमैका के स्प्रिंटिंग लेजेंड उसेन बोल्ट के 9.58 सेकंड के मशहूर वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोबोट का यह कारनामा देखकर दिग्गज धावक उसेन बोल्ट भी हैरान रह गए होंगे।

ये दो रोबोट उसेन बोल्ट से भी तेज

बीजिंग ह्यूमनॉइड रोबोट इनोवेशन सेंटर द्वारा बनाए गए 'तियानगोंग अल्ट्रा' नाम के रोबोट ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में रेस जीती। शुरुआत में यह रोबोट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'ऑनर' के 'लाइटनिंग' रोबोट से पीछे चल रहा था, लेकिन फिनिश लाइन के पास उसने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए 9.39 सेकंड में रेस पूरी की।

'लाइटनिंग' 9.47 सेकंड के समय के साथ ठीक पीछे था, जिसका मतलब है कि दोनों ह्यूमनॉइड मशीनों ने बोल्ट के उस रिकॉर्ड से भी तेज समय दर्ज किया, जो उन्होंने बर्लिन में 2009 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।

यह परफॉर्मेंस पिछले साल के मुकाबले बेहद शानदार थी। शुरुआती गेम्स में, टियानगोंग अल्ट्रा ने 100 मीटर की दौड़ 21.50 सेकंड में पूरी की थी, जिसका मतलब है कि उसका हालिया परफॉर्मेंस 12 सेकंड से भी ज्यादा तेज था।

21.50 सेकंड से 9.39 सेकंड तक

यह जबर्दस्त सुधार ह्यूमैनॉइड रोबोटिक्स के क्षेत्र में तेजी से हो डेवलपमेंट को दिखाता है। पिछले साल बीजिंग में दुनिया की पहली ह्यूमैनॉइड रोबोट हाफ-मैराथन जीतकर 'तियानगोंग अल्ट्रा' ने इतिहास भी रचा था। वहीं, शनिवार की रेस से पहले ही 'लाइटनिंग' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि तैयारी के दौरान हुए टेस्ट में इसने 9.32 सेकंड का समय लिया और 14.5 मीटर प्रति सेकंड की अधिकतम रफ्तार हासिल की। ​​इस रोबोट ने इस साल की ह्यूमैनॉइड हाफ-मैराथन भी 50 मिनट 26 सेकंड में पूरी की, जो पुरुषों के एलीट वर्ल्ड-रिकॉर्ड की रफ्तार से भी तेज थी।

यहां देखेंं पूरा Video

रोबोट्स को मिला ‘बूस्ट’

लाइटनिंग के परफॉर्मेंस में एक बड़े फिजिकल अपग्रेड से मदद मिली। हाफ-मैराथन के दौरान रोबोट की लंबाई 169 cm थी और उसके पैर 95 cm लंबे थे। चीनी ब्रॉडकास्टर CCTV के मुताबिक, बाद में रिसर्चर्स ने गेम्स से पहले उसके पैरों की लंबाई 10 cm और बढ़ा दी। इस जबर्दस्त दौड़ ने चीन की तेजी से बढ़ती ह्यूमनॉइड रोबोट रेस में एक नया अध्याय जोड़ दिया है, क्योंकि कंपनियां और पॉलिसी बनाने वाले इस टेक्नोलॉजी को एक स्ट्रैटेजिक इंडस्ट्री के तौर पर देख रहे हैं।

चीन की रोबोट रेस तेज हो रही है

चीन ह्यूमनॉइड रोबोट पर बड़ा दांव लगा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और हार्डवेयर में हो रही तरक्की से फैक्ट्रियों, लॉजिस्टिक्स और कंज्यूमर एप्लीकेशन में इनके इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा है। चीन की जानी-मानी ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने वाली कंपनियों में से एक, यूनिट्री के शेयरों में इस हफ्ते की शुरुआत में शंघाई में ट्रेडिंग की शुरुआत के दौरान पांच गुना से ज्यादा उछाल आया, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 50 अरब डॉलर हो गई।

इस साल के 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' का दायरा काफी बढ़ गया है। पहले इवेंट में 280 टीमें शामिल हुई थीं, जबकि इस बार 16 देशों और छह महाद्वीपों की 666 टीमों के 2056 रोबोट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बीजिंग के 'नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल' में हो रहे इन गेम्स में 51 इवेंट्स शामिल हैं, जिनमें स्प्रिंटिंग और फुटबॉल से लेकर डांसिंग और इंडस्ट्रियल-टास्क कॉम्पिटिशन तक शामिल हैं। और जैसा कि 'तियानगोंग अल्ट्रा' की 9.39 सेकंड की स्प्रिंट से पता चला, इंसानों और मशीनों के बीच की रेस अब सिर्फ साइंस फिक्शन नहीं रह गई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़'रॉकेट' की रफ्तार से दौड़ा Robot, तोड़ दिया उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video