दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk चलाते हैं ये फोन, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

दुनिया के सबसे बड़े टेक लीडर्स Elon Musk कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका खुलासा एक वायरल फोटो के जरिए हुआ है। जानिए कौनसा फोन यूज करते हैं मस्क: 

दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk चलाते हैं ये फोन, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अगर आपको भी यह जानने की जिज्ञासा है कि दुनिया के सबसे अमीर और बड़े टेक लीडर्स Elon Musk आखिर कौन सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। क्या वह कोई खास, कस्टम या सीक्रेट फोन इस्तेमाल करते हैं? या फिर आम लोगों की तरह वही फोन चलाते हैं जो मार्केट में आसानी से मिल जाता है? हाल ही में इस सवाल का जवाब एक वायरल फोटो के जरिए सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Musk को अमेरिका के एक कोर्ट के बाहर देखा गया, जहां उनके हाथ में एक iPhone दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह Apple iPhone 17 Pro Max इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि Musk कई बार अपने खुद के स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी लाने की बात कर चुके हैं। इसके बावजूद उनका iPhone यूज करना यह दिखाता है कि Apple का इकोसिस्टम अभी भी दुनिया के बड़े टेक लीडर्स को आकर्षित करता है।

Elon Musk कौन सा फोन यूज कर रहे

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Elon Musk को एक कोर्ट हियरिंग के दौरान देखा गया, जहां उनके हाथ में Apple iPhone 17 Pro Max था। यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि एक फोटो के जरिए सामने आया खुलासा है। इस फोटो में वह ब्लू कलर के iPhone 17 Pro Max को इस्तेमाल करते नजर आए।

खुद का फोन बनाने की बात

काफी समय से यह चर्चा चल रही है कि Elon Musk अपनी कंपनी के जरिए एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं, जिसे लोग Tesla Phone या Starlink Phone के नाम से जानते हैं। हालांकि, Musk ने साफ किया है कि फिलहाल ऐसा कोई फोन डेवलप नहीं किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ी, तो एक बिल्कुल अलग तरह का AI बेस्ड डिवाइस बनाया जा सकता है, जो आज के स्मार्टफोन्स से काफी अलग होगा।

फोटो वायरल होने के बाद क्यों बढ़ी चर्चा?

जैसे ही Musk के हाथ में iPhone वाली फोटो सामने आई, सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गई। लोगों को यह जानकर हैरानी हुई कि इतना बड़ा टेक लीडर भी वही फोन इस्तेमाल कर रहा है जो आम लोग करते हैं। कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि इतना पैसा होने के बाद भी iPhone ही। भले ही अभी Elon Musk iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं होता। अगर भविष्य में Musk कोई नया AI फोन या Starlink बेस्ड डिवाइस लाते हैं, तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।