काम की बात: AC को 18 नहीं बल्कि इस टेम्परेचर पर चलाने की सलाह दे रही सरकार; आधा हो सकता है बिजली बिल, नहीं जानते 90% लोग!

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सरकार और Bureau of Energy Efficiency के मुताबिक AC को इस टेम्परेचर पर चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर लोग 16°C या 18°C की बजाय थोड़े ज्यादा टेम्परेचर पर AC चलाना शुरू करें तो इससे बिजली बिल कम हो सकता है और शरीर को भी आराम मिलता है।

AC को 18 नहीं बल्कि इस टेम्परेचर पर चलाने की सलाह दे रही सरकार; आधा हो सकता है बिजली बिल, नहीं जानते 90% लोग!

Right Temperature to Run AC: गर्मी बढ़ रही है ऐसे में ज्यादातर लोग AC को सीधे 16 या 18 डिग्री सेल्सियस पर चला देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना न सिर्फ बिजली बिल बढ़ाता है बल्कि AC पर भी ज्यादा दबाव डालता है? अब सरकार और ऊर्जा मंत्रालय से जुड़े एक्सपर्ट्स लोगों को AC सही तापमान पर चलाने की सलाह दे रहे हैं। Bureau of Energy Efficiency यानी BEE के मुताबिक AC को 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास चलाना सबसे सही माना जाता है। सरकार का कहना है कि इससे बिजली की काफी बचत हो सकती है और लोगों को आराम भी मिलता है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार AC का तापमान सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने से करीब 6% तक बिजली बचाई जा सकती है। हाल के दिनों में AC तापमान को लेकर सरकार की चर्चा इसलिए भी तेज हुई क्योंकि भारत में बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है कि सही टेम्परेचर पर AC चलाने से बिजली बिल कम करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी फायदा हो सकता है।

सरकार ने AC के लिए कौन-सा Temperature सही बताया

भारत सरकार के Bureau of Energy Efficiency (BEE) के मुताबिक AC को 24 सेल्सियस के आसपास चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। सरकार का कहना है कि यह तापमान शरीर के लिए आरामदायक भी होता है और इससे बिजली की खपत भी कम होती है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि बड़े होटल, मॉल, ऑफिस और थिएटर को 23 से 25 सेल्सियस के बीच तापमान रखने की सलाह दी गई है।

16 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाना नहीं ठीक

बहुत से लोगों को लगता है कि AC को 16 डिग्री सेल्सियस पर रखने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे गलत मानते हैं। असल में AC का Compressor एक ही क्षमता से काम करता है। अगर आप बहुत कम तापमान सेट करते हैं तो AC ज्यादा देर तक चलता रहता है और ज्यादा बिजली खर्च करता है। यानी 18 या 16 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाने से ठंडक बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती, लेकिन बिजली बिल जरूर बढ़ सकता है।

24 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाने से कितना फायदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक AC का तापमान सिर्फ 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने से लगभग 6% बिजली बचाई जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति 18 की बजाय 24 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाता है, तो सालभर में हजारों रुपए का बिजली बिल बचाया जा सकता है। सरकार का कहना है कि अगर ज्यादा लोग इस सलाह को अपनाएं, तो देशभर में बिजली की खपत भी काफी कम हो सकती है। BEE के मुताबिक 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान इंसानी शरीर के लिए काफी आरामदायक माना जाता है। अगर कमरे में पंखा भी चल रहा हो, तो यह तापमान और ज्यादा बेहतर महसूस हो सकता है। हाल के दिनों में सरकार ने AC के Temperature Range को Standardise करने की बात भी कही थी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।