
गेमर्स के मज़े! सिर्फ ₹12,999 में आया Vapour Chamber Cooling, फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा वाला तगड़ा फोन
Lava Play Max 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है। लावा प्ले सीरीज का यह नया हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट के साथ दो अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। लावा प्ले मैक्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जानिए कीमत और सभी फीचर्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Play Max 5G Launched in India: भारत में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया नाम जुड़ गया है Lava Play Max 5G। कंपनी ने हाल ही में इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। यह फोन 6.72-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, शक्तिशाली MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है। फोन की सबसे बड़ी खासियत Vapour-Chamber है जो कूलिंग से लंबी गेमिंग सेशन्स में भी कंट्रोल्ड हीट को सपोर्ट करेगा और IP54 रेटिंग से धूल और पानी से सुरक्षा देगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Play Max 5G की भारत में कीमत
लावा प्ले मैक्स 5G के बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। 8GB रैम और इतनी ही स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। यह डेक्कन ब्लैक और हिमालयन व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
Lava Play Max 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: Lava Play Max 5G में 6.72-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी बड़ी स्क्रीन और तेज रिफ्रेश रेट मल्टी-टास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पावर और परफॉर्मेंस: इस फोन को MediaTek Dimensity 7300 4nm SoC दिया गया है जो बजट सेगमेंट में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। 6GB या 8GB LPDDR4X RAM + 128GB UFS 3.1 स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ यह फोन मल्टी-टास्किंग, गेमिंग, वीडियो कॉलिंग आदि कामों को अच्छे से हैंडल करेगा। गेमिंग और लंबे सेशन के दौरान अधिक तापमान न हो, इसके लिए Lava ने नीचे Vapour Chamber (VC) कूलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है जो बजट फोन में दुर्लभ है।
कैमरा: Lava Play Max 5G में 50-मेगापिक्सल का AI-प्राइमरी रियर कैमरा है, जो EIS (Electronic Image Stabilization) सपोर्ट करता है और 4K @ 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। इसके साथ वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया, और रोज़मर्रा फोटोग्राफी आसानी से हो सकती है। फ्रंट में 8MP का selfie कैमरा है जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए पर्याप्त है। साउंड क्वालिटी, स्पीकर वॉल्यूम आदि की जानकारी अभी पूरी नहीं आई है, लेकिन बड़े डिस्प्ले व कैमरा के साथ यह फोन मल्टीमीडिया उपयोग के लिए ठीक रहेगा।
बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स: Lava Play Max में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रोजमर्रा उपयोग, स्ट्रीमिंग, गेमिंग, कॉलिंग आदि में एक पूरा दिन आराम से चल सकती है। साथ ही, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। फोन को धूल और हल्की बारिश से बचाने के लिए IP54 dust & water resistance रेटिंग दी गई है जो बजट 5G फोन में एक प्लस पॉइंट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Play Max Android 15 के साथ आएगा, जो आधुनिक फीचर्स और अपडेट सपोर्ट के लिहाज़ से अच्छा है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Racing Black





