बड़ी स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 प्रोटेक्शन के साथ आ रहा Tecno का सस्ता फोन, 4 मार्च को भारत में एंट्री
10000 रुपए से कम कीमत में आ रहा 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 15 जैसे फीचर वाला Tecno Pop X फोन। 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा।

टेक्नो ने अपने नए किफायती स्मार्टफोन टेक्नो पॉप एक्स के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन भारत में मार्च के पहले सप्ताह में उपलब्ध होगा और केवल ऑनलाइन ही मिलेगा। उम्मीद है कि यह फोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्मूथ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी की चाहते हैं। लॉन्च से पहले ही एक समर्पित वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है, जिस पर कुछ डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। यह फोन टेक्नो स्पार्क गो 3 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Amazon पर माइक्रोसाइट से यह साफ हो गया है कि फोन जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि यह फोन कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
4 मार्च को भारत में एंट्री करेगा Tecno Pop X
स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Tecno Pop X को 4 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर इसकी लॉन्च माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।
Tecno Pop X के फीचर्स (लीक)
Tecno Pop X में 6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बड़ी स्क्रीन का फायदा वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और गेम खेलने में मिलेगा। 120Hz की वजह से स्क्रीन मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई देगा।
फोन में 5000mAh की बैटरी होगी, जो नार्मल यूज में आराम से पूरा दिन निकाल सकती है। अगर इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, तो यह बजट यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद साबित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Tecno Pop X में Android 15 आधारित सिस्टम मिल सकता है।
फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है जिसका मतलब है कि फोन पूरी तरह धूल से सुरक्षित रहता है और उसमें मिट्टी अंदर नहीं जाती। इसमें “4” रेटिंग बताती है कि यह हल्की बारिश या पानी के छींटों को सह सकता है। यानी रोज़मर्रा के इस्तेमाल में धूल और हल्के पानी से फोन सुरक्षित रहेगा। लेकिन इसे पानी में डुबाना या तेज पानी की धार में रखना सुरक्षित नहीं है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Mystery White





