₹14,499 में आया Realme का 8000mAh की गदर बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले फोन; बारिश की बूंदों से भी नहीं होगा खराब
8000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP AI कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग और Android 16 जैसे फीचर्स वाला Realme C100x भारत में 14,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है। यहां से खरीदें:

Realme C100x Launched in India: Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन की खासियत इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा, Unisoc T7250 प्रोसेसर और IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए फ़ोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट है और यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। Realme C100x फोन की सेल आज से ही शुरू हो गई है। इस फोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
भारत में Realme C100x की कीमत
भारत में Realme C100x के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए है। यह डीपब्लू टाइड्स और गोल्डन कोस्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन अब सेल के लिए realme.com, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।
Realme C100x की खासियतें
Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया 4G स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च किया है। फोन में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB रैम के साथ 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
Realme C100x का 'Pulse Light' डिजाइन इसे खास बनाता है। फोन के पीछे लगी लाइट्स 9 अलग-अलग रंगों और 5 कस्टम मोड को सपोर्ट करती हैं। ये लाइट्स कॉल आने, मैसेज मिलने और फोन चार्ज होने के दौरान अपने आप जलती हैं, जिससे फोन का लुक और भी आकर्षक लगता है।
मजबूती के मामले में भी यह फोन दमदार है। इसमें ArmorShell Protection दी गई है और कंपनी के मुताबिक इसने 2 मीटर ड्रॉप टेस्ट समेत कई मिलिट्री-ग्रेड मजबूती टेस्ट पास किए हैं। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस दी गई है, जिससे हल्की बारिश या धूल से सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम, 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


