6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा, बैक में चमकने वाली लाइट के साथ आए AI+ के दो तगड़े 5G फोन, 12,999 रुपये से शुरू कीमत
AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 6000mAh बैटरी, Android 16 आधारित NxtQuantum OS, 48MP कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ आते हैं।

AI+ ने अपनी नई Nova 2 सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज को अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जहां Nova 2 Neo 5G उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं, वहीं Nova 2 Pro 5G को बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा है। इसके अलावा Pro मॉडल में 144Hz डिस्प्ले और खास LED Notification Lights भी दी गई हैं। AI+ Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं। कंपनी ने इसमें NxtPrivacy Dashboard और AI Key जैसे फीचर्स शामिल किए हैं। जानें दोनों फोन की कीमत, फर्स्ट सेल डेट और फीचर्स:
AI+ Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Neo 5G की कीमत और उपलब्धता
AI+ Nova 2 Neo 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जबकि 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, AI+ Nova 2 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तय की गई है। कंपनी सभी प्रमुख बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 26 जून को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
AI+ Nova 2 Neo 5G की खासियतें
AI+ Nova 2 Neo 5G फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन 128GB तक स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX582 सेंसर वाला 48MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलता है और इसमें NxtPrivacy Dashboard व AI Key जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा 6000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और IP65 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
AI+ Nova 2 Pro 5G के फीचर्स
AI+ Nova 2 Pro 5G में 6.9 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 6GB और 8GB RAM के साथ आता है और इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। फोन की सबसे खास बात इसका कस्टमाइजेबल LED Notification Light सिस्टम है, जो कॉल और नोटिफिकेशन आने पर बैक पैनल पर चमकता है। इसके अलावा इसमें Stereo Speakers, Android 16 आधारित NxtQuantum OS, IP65 रेटिंग, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh बैटरी दी गई है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


