Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Cheapest 200MP camera Oppo Reno 15 series launched 50MP selfie camera 6200mAh battery military grade body check price
वीडियो क्रिएटर्स की मौज! लॉन्च हुए 200MP कैमरा, स्मार्ट AI फीचर्स, 6200mAh बैटरी वाले Reno 15 सीरीज के फोन, इतनी कीमत

वीडियो क्रिएटर्स की मौज! लॉन्च हुए 200MP कैमरा, स्मार्ट AI फीचर्स, 6200mAh बैटरी वाले Reno 15 सीरीज के फोन, इतनी कीमत

संक्षेप:

Oppo Reno 15 Series भारत में लॉन्च! Reno 15, Reno 15 Pro और खास Mini मॉडल के साथ 200MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity चिपसेट और AI फ़ीचर्स मिलेंगे। पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत:

Jan 08, 2026 02:38 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oppo ने भारत में अपनी नई Reno 15 Series 5G को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जिसमें तीन प्रमुख मॉडल शामिल हैं Oppo Reno 15 5G, Oppo Reno 15 Pro 5G और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G। यह सीरीज पिछले Reno 14 के सक्सेसर के रूप में पेश की गई है और खास तौर पर शानदार कैमरा, स्मूथ डिस्प्ले और AI-एनेबल फ़ोटोग्राफी ओरिएंटेड फीचर्स पर ध्यान केंद्रित करती है। Reno 15 Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा सिस्टम है, जो खासकर फ़ोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रुचि रखने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही, Oppo ने इस बार पहली बार Reno लाइनअप में Pro Mini वेरिएंट पेश किया है, जो अपने कॉम्पैक्ट साइज, प्रीमियम फ़िनिश और पॉवर-पैक फीचर्स के साथ भीड़ में अलग दिखता है।

इन डिवाइसेज़ में AI-बेस्ड नए फोटो और वीडियो टूल्स, शक्तिशाली चिपसेट, लंबी-बैकअप बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे यह सीरीज स्मार्टफोन बाजार के मिड-टू-हाई एंड सेगमेंट में Oppo की पकड़ और मजबूत बनेगी।

ये भी पढ़ें:अब बस ₹75 में घर बैठे बनवाएं ATM जैसा मजबूत Aadhaar कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं

Oppo Reno 15 सीरीज की कीमत

Oppo Reno 15 का शुरुआती 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। 12GB/256GB और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 48,999 रुपये और 53,999 रुपये है।

Oppo Reno 15C के 8GB/256GB मॉडल का प्राइस 34,999 रुपये है, जबकि 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

Oppo Reno 15 Pro Mini का 12GB/256GB वेरिएंट का दाम 59,999 रुपये है, जबकि 12GB/512GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है।

Oppo Reno 15 Pro का 12GB/256GB वेरिएंट 67,999 रुपये में उपलब्ध है। 12GB/512GB मॉडल की कीमत 72,999 रुपये है।

Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini 13 जनवरी, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Reno 15c फरवरी में उपलब्ध होगा। तीनों मॉडलों के स्टोरेज वेरिएंट और रंग विकल्प विभिन्न होंगे, जैसे Cocoa Brown, Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue।

Reno 15 Series All Variant Price

Oppo Reno 15 की खासियतें

Oppo Reno 15 में AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है जिससे UI स्मूद और इंटरैक्शन तेज़ महसूस होता है। कैमरा सेटअप में 50MP या 108MP मुख्य लेंस, उल्ट्रा-वाइड और डेप्थ/मैक्रो लेंस शामिल हैं, जिससे रोज़ाना फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग आसान होती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 5000mAh से ऊपर की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। सॉफ्टवेयर के रूप में यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है, जो आधुनिक UI अनुभव और बेहतर AI सपोर्ट प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:UPI से जुड़ा नया नियम लागू, गलती की तो अकाउंट होगा ब्लॉक

Oppo Reno 15 Pro के फीचर्स

Oppo Reno 15 Pro फोन को उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो हाई-लेवल कैमरा अनुभव, बेहतर परफ़ॉर्मेंस और Premium UI चाहते हैं। इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है जिससे ब्राइटनेस, कलर और कंटेंट विज़ुअल्स और भी बेहतर होते हैं। कैमरा सेटअप में 200MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हैं, जो ज़ूम और पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफी को प्रो-लेवल पर ले जाते हैं। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। ColorOS 16 UI और AI फ़ोटोग्राफी टूल्स फ़ोटो एडिटिंग और वीडियो क्रिएशन को आसान बनाते हैं।

Oppo Reno 15 Pro Mini के स्पेक्स

Oppo Reno 15 Pro Mini को कॉम्पैक्ट लेकिन पावर-पैक अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यह छोटा आकार में भी प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। डिस्प्ले में 6.32-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है जिससे स्मूद UI और गेमिंग अनुभव मिलता है। कैमरा सेटअप में 200MP मुख्य सेंसर, संभवतः 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफ़ोटो (या डेप्थ/मैक्रो) का संयोजन शामिल है, जो पोर्ट्रेट और डिटेल्ड फ़ोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी में 6200mAh तक की क्षमता के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:Aadhaar अपडेट के नाम पर हो रहा फ्रॉड, एक क्लिक में खाली अकाउंट, SBI की चेतावनी
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।