₹9999 में आया मिलिट्री ग्रेड बिल्ट, AI फीचर्स, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 4 साल बिना लैग के चलने वाला फोन
120Hz डिस्प्ले, AI Assistant Sola, IP65 रेटिंग, 5000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स के साथ itel ने अपनी ZENO सीरीज का नया फोन ZENO 200 लॉन्च कर दिया है। जानें कीमत और सभी फीचर्स की डिटेल्स:

ZENO 200 Launched: स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार मजबूती और लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ itel ZENO 200 फोन। 10 हजार रुपये से कम कीमत में प्रीमियम लुक, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस है। सबसे खास बात है कि ZENO 200 फोन में IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। कंपनी ने इस फोन में AI Assistant Sola, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी दी है जो एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करती है। आइये आपको बताते हैं फोन की कीमत, स्पेशल ऑफर्स और फीचर्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में Itel Zeno 200 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Itel Zeno 200 को सिर्फ के ही वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस में बेचा जा रहा है। Itel Zeno 200 कॉमेट ऑरेंज, मेटियोर टाइटेनियम और नाइटली ब्लू रंग ऑप्शन में उपलब्ध है।
ZENO 200 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती मानी जा रही है। ZENO 200 में IP65 रेटिंग दी गई है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन भी मिलता है। ऐसे में यह फोन उन लोगों के लिए है जो मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं। ZENO 200 में 6.75 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में DTS साउंड टेक्नोलॉजी वाला सिंगल स्पीकर भी दिया गया है, जिससे ऑडियो क्वालिटी बेहतर मिलती है।
itel ने इस फोन में Sola नाम का इनबिल्ट AI Assistant दिया है। यह AI फीचर यूजर्स को टेक्स्ट का छोटा सार तैयार करना, सवालों में मदद करना और डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट जैसे कामों में मदद करेगा। इसके अलावा फोन में राइटिंग असिस्टेंट भी मिलता है, जो टेक्स्ट को रीराइट करने, Grammar सुधारने और Summary तैयार करने में मदद कर सकता है। फोन में AI वालपेपर जनरेटरभी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट और फोटो से यूनिक वॉलपेपर बना सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए ZENO 200 में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के जरिए ज्यादा कलरफुल और साफ तस्वीरें क्लिक कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। ZENO 200 में Octa-Core Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जिससे यूजर्स को हल्का और स्मूद अनुभव मिलने की उम्मीद है।
फोन में फेस अनलॉक और साइड में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जिससे सिक्योरिटी और सुविधा दोनों मिलती हैं। itel ने इस फोन में Ultra Link फीचर भी दिया है। कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में IR Blaster भी मौजूद है, जिससे यूजर्स TV, AC और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को कंट्रोल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Rose Purple





