अब बिना पहने पता चलेगा कपड़ा आप पर कैसा लगेगा, ChatGPT में आया कमाल का फीचर

लाइव हिन्दुस्तान
share

ChatGPT में नया Virtual Try-On फीचर शुरू हुआ है, जिसकी मदद से यूजर्स कपड़े और एक्सेसरीज खरीदने से पहले अपनी फोटो पर उनका लुक देख सकेंगे।

ChatGPT
ChatGPT का नया फीचर बदल देगा Online Shopping का तरीका

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सबसे बड़ी परेशानी यही रहती है कि वेबसाइट या ऐप पर पसंद आया कपड़ा असल में खुद पर कैसा लगेगा, इसका अंदाजा सिर्फ फोटो देखकर लगाना मुश्किल होता है। इसी प्रॉब्लम को आसान बनाने के लिए OpenAI ने ChatGPT में एक नया फीचर ऐड किया है। अब यूजर्स ChatGPT की मदद से कपड़े और Accessories को खरीदने से पहले अपनी फोटो पर वर्चुअली ट्राई कर सकेंगे। यानी ऑनलाइन खरीदारी के दौरान AI एक ऐसी तस्वीर तैयार करके दिखाएगा, जिसमें आप चुना हुआ आउटफिट पहने नजर आएंगे।

इस नए फीचर को Virtual Try-On कहा जा रहा है। ChatGPT के शॉपिंग रिजल्ट में कई कपड़ों और एक्सेसरीज की लिस्टिंग पर “Try on” बटन दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद यूजर अपनी सेल्फी या फुल-बॉडी फोटो अपलोड कर सकता है। OpenAI के मुताबिक यह फीचर ChatGPT Images 2.5 पर बेस्ड है।

ChatGPT में अब कपड़े ट्राई कर सकेंगे

ChatGPT का नया Virtual Try-On फीचर ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी को एक अलग एक्सपीरियंस देगा। मान लीजिए आपको ChatGPT शॉपिंग में कोई शर्ट, जैकेट या कोई एक्सेसरी पसंद आती है तो खरीदने से पहले आप उसी प्रोडक्ट पर Try On ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि AI से तैयार फोटो से साइज की गारंटी नहीं मिल पाएंगी।

ऐसे काम करेगा Virtual Try-On

इस फीचर का इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले ChatGPT में कोई क्लोथिंग या एक्सेसरी सर्च करें। शॉपिंग रिजल्ट में जिस प्रोडक्ट को आप देख रहे हैं, अगर उसके साथ Try On ऑप्शन उपलब्ध है तो उस पर टैप करें। इसके बाद अपनी Selfie अपलोड करें। बेहतर रिजल्ट के लिए फुल बॉडी फोटो का इस्तेमाल किया जा सकता है। ChatGPT Images उस फोटो को रेफरेंस बनाकर चुने गए प्रोडक्ट के साथ आपकी Virtual Try-On Image तैयार करेगा।

इसलिए किसी कपड़े को खरीदने से पहले उसका साइज चार्ट, मेजरमेंट, प्रोडक्ट डिटेल और रिटर्न पॉलिसी देखना जरूरी रहेगा। खासकर ऐसे कपड़ों में जहां Fit काफी मायने रखता है, केवल AI Preview देखकर खरीदारी करना सही तरीका नहीं होगा।

Mobile और Web दोनों पर मिलेगा फीचर

OpenAI के रिलीज नोट के मुताबिक Virtual Try-On फीचर ChatGPT के मोबाइल और वेब दोनों वर्जन में उपलब्ध है। फीचर को धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है, इसलिए अगर आपके अकाउंट में अभी “Try On” ऑप्शन दिखाई नहीं देता है तो यह जरूरी नहीं कि फीचर आपके लिए उपलब्ध हो।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़अब बिना पहने पता चलेगा कपड़ा आप पर कैसा लगेगा, ChatGPT में आया कमाल का फीचर