ChatGPT में आया नया AI Stickers फीचर, WhatsApp और Instagram पर करें शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ChatGPT ने नया AI-Generated Stickers फीचर रोल आउट किया है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से कस्टम और पर्सनलाइज्ड स्टिकर पैक बना सकते हैं। इन स्टिकर्स को WhatsApp, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।

ChatGPT Stickers
ChatGPT Stickers फीचर को फ्री यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

अगर आप चैटिंग के दौरान एक जैसे इमोजी और स्टिकर्स इस्तेमाल करके बोर हो चुके हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। ChatGPT में एक नया AI Stickers फीचर रोल आउट किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर अपने मनपसंद और पर्सनलाइज्ड स्टिकर पैक तैयार कर सकते हैं। इन स्टिकर्स को WhatsApp, Instagram, Apple Messages और अन्य मेसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है। यह फीचर ChatGPT की AI इमेज जेनरेशन क्षमता को और ज्यादा मजेदार और काम का बनाता है।

नए फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स को स्टिकर डिजाइन करने के लिए किसी एडवांस फोटो एडिटिंग स्किल की जरूरत नहीं होगी। आपको बस ChatGPT में अपनी जरूरत के हिसाब से एक प्रॉम्प्ट लिखना होगा। उदाहरण के तौर पर आप अपने कुत्ते के मूड, चाय-पकौड़े पसंद करने वाले दोस्त या खुश होते समोसों का स्टिकर पैक बनाने के लिए कह सकते हैं। AI आपके प्रॉम्प्ट को समझकर पूरा स्टिकर पैक तैयार कर देगा।

एक पैक में मिल सकते हैं 9 स्टिकर

रिपोर्ट्स के अनुसार, ChatGPT से तैयार होने वाले एक स्टिकर पैक में ज्यादा से ज्यादा 9 अलग-अलग स्टिकर शामिल हो सकते हैं। यूजर्स इन्हें अलग-अलग विजुअल स्टाइल में भी तैयार कर सकते हैं। उपलब्ध स्टाइल में Anime, Holographic और 3D जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा, इमोजी की मदद से स्टिकर पैक को रिमिक्स या कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया गया है।

दोस्तों, परिवार और पेट्स के स्टिकर भी बनाएं

नया फीचर सिर्फ काल्पनिक कैरेक्टर्स तक सीमित नहीं है। यूजर्स अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पेट्स से इंस्पायर्ड पर्सनलाइज्ड स्टिकर पैक भी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी दोस्त की मजेदार आदत, शादी की तैयारी कर रहे व्यक्ति या बच्चे के अलग-अलग एक्सप्रेशन को क्रिएटिव स्टिकर के रूप में बदला जा सकता है। इससे ग्रुप चैट और पर्सनल मेसेजिंग एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा मजेदार बन सकता है।

ChatGPT में AI Stickers कैसे बनाएं?

नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ChatGPT मोबाइल ऐप ओपेन करना होगा और स्टिकर पैक बनाने के लिए अपनी पसंद का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा। आप जितना ज्यादा क्लियर और क्रिएटिव प्रॉम्प्ट देंगे, उतने ही बेहतर तरीके से AI आपके लिए स्टिकर तैयार कर सकता है। स्टिकर बन जाने के बाद उन्हें सेव या सीधे सपोर्टेड मैसेजिंग और सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है। यह फीचर ग्लोबली सभी ChatGPT मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है और इसे फ्री टियर यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंग।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़ChatGPT में आया नया AI Stickers फीचर, Insta और WhatsApp पर करें शेयर