Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़ChatGPT powered robot shot youtuber in chest showing how dangerous AI can be
ChatGPT वाले रोबोट ने सीने में मारी गोली; यूट्यूबर ने दिखाया AI का खतरनाक सच

ChatGPT वाले रोबोट ने सीने में मारी गोली; यूट्यूबर ने दिखाया AI का खतरनाक सच

संक्षेप:

AI खतरनाक हो सकता है और इसे दिखाने के लिए एक यूट्यूबर ने ChatGPT पावर्ड रोबोट की मदद ली। सामने आया कि रोबोट रोलप्ले के दौरान सामने वाले को गोली तक मार सकता है। 

Dec 11, 2025 07:33 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) साल 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा टॉपिक है और जिंदगी के सभी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। चैटबॉट्स से लेकर हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट और ऑटोमेटेड टूल्स कोई भी इससे अछूते नहीं हैं। हालांकि, AI के खतरनाक पहलू पर भी बात की जाती है कि यह किस तरह इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। यह यूट्यूबर ने एक्सपेरिमेंट के जरिए दिखाया कि किस तरह AI सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को बायपास किया जा सकता है और इंसानों को नुकसान तक पहुंचाना संभव है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि मैक्स नाम का ChatGPT पावर्ड रोबोट कैसे सुरक्षा को ध्यान में रखने और किसी तरह का नुकसान ना करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, यूट्यूबर चालाकी से ऐसा प्रॉम्प्ट देता है कि सारे सेफ्टी मीजर्स बायपास हो जाते हैं और इसे लेकर AI प्रोटोकॉल्स पर सवाल उठ रहे हैं। एक्सपेरिमेंट के दौरान मैक्स यूट्यूबर को सीने में गोली मारने को तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें:भारत में सबसे ज्यादा चोरी होते हैं ये 5 स्मार्टफोन; क्या आपका भी इनकी लिस्ट में?

एक्सपेरिमेंट में क्या मिला रिजल्ट?

यूट्यूबर ने मैक्स नाम के रोबोट को एक BB गन थमाई और कोशिश की कि वह इसे चलाए। शुरू में मैक्स ने यूट्यूबर को शूट करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता और सेफ्टी प्रोटोकॉल्स इसकी अनुमति नहीं देते। बाद में यूट्यूबर ने ChatGPT पावर्ड रोबोट को एक काल्पनिक स्थिति दी और रोलप्ले करने को कहा। इस रोलप्ले के दौरान यूट्यूबर ने फिर से रोबोट को गन चलाने को कहा।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

हैरानी की बात यह है कि रोबोट ने खुद को एक किरदार मानते हुए गन चला दी और सामने वाले को शूट कर दिया। यह पूरा नजारा बेहद खतरनाक था और इसने दिखाया कि किस तरह AI की मदद से सबसे खतरनाक कामों को भी अंजाम दिया जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही AI सेफ्टी प्रोटोकॉल्स के कमजोर होने और इसके सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।