पूरे 1 महीने के लिए FREE मिल रहा ChatGPT सब्सक्रिप्शन, इन यूजर्स के लिए ऑफर
कुछ ChatGPT Plus यूजर्स ने दावा किया है कि सब्सक्रिप्शन कैंसल करते वक्त उन्हें एक महीने की फ्री मेंबरशिप का ऑफर मिल रहा है। इसे OpenAI की यूजर रिटेंशन स्ट्रेटजी माना जा रहा है।

AI टूल्स हर मामले में लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं और इनमें ChatGPT सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में से एक बनकर उभरा है। दुनिया भर के स्टूडेंट्स, डिवलपर्स और प्रोफेशनल्स अपने काम को आसान बनाने के लिए इसकी मदद ले रहे हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ChatGPT Plus के कुछ यूजर्स जब अपनी सब्सक्रिप्शन कैंसल करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें एक सरप्राइज ऑफर फ्री में एक महीने की एक्सट्रा मेंबरशिप के तौर पर दिया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Reddit, X (पहले Twitter) और LinkedIn पर दावा किया है कि जब वे ChatGPT Plus की पेड मेंबरशिप कैंसल करने के लिए कैंसिलेशन पेज पर पहुंचे, तो वहां उन्हें एक स्पेशल मेसेज दिखाई दिया। इस मेसेज में यूजर्स को बिना किसी एक्सट्रा फीस के एक महीने तक ChatGPT Plus का इस्तेमाल जारी रखने का ऑप्शन दिया गया है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह ऑफर कितने यूजर्स को दिया जा रहा है या क्या यह सभी Plus सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। फिलहाल यह जानकारी केवल यूजर्स की ऑनलाइन पोस्ट्स और डिस्कशंस के आधार पर सामने आई है।
ChatGPT के अनइंस्टॉल अचानक बढ़े
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में ChatGPT मोबाइल ऐप के अनइंस्टॉल में अचानक तेजी देखी गई है। मार्केट रिसर्च और एनालिटिक्स कंपनी Sensor Tower के आंकड़ों के मुताबिक 28 फरवरी को ChatGPT ऐप के अनइंस्टॉल में एक ही दिन में लगभग 295 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
बताया जा रहा है कि यह बढ़त उस वक्त देखने को मिली जब OpenAI और अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के बीच संभावित पार्टनरशिप की खबरें चर्चा में आईं। इस खबर के बाद कई यूजर्स के बीच यह बहस शुरू हो गई कि भविष्य में AI टेक का इस्तेमाल सरकारी और रक्षा परियोजनाओं में किस तरह किया जाएगा। इसी दौरान कुछ यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने का फैसला भी किया।
बाकी कंपनियों को मिल रहा फायदा
OpenAI से जुड़ी इन खबरों के बीच AI इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों को फायदा होता भी नजर आया। खासकर Anthropic नाम की कंपनी, जिसने अपने AI प्लेटफॉर्म Claude के लिए हाल ही में घोषणा की थी कि वह डिफेंस पार्टनरशिप को लेकर में आगे नहीं बढ़ेगी। कंपनी ने कहा था कि इसके लिए तय की गईं शर्तों को लेकर उसे कुछ चिंताएं थीं।
घोषणा के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Claude ऐप के डाउनलोड्स में बढ़त देखने को मिली है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


