ChatGPT से अब सिर्फ फोटो नहीं, चलते-फिरते GIF भी बनेंगे; ऐसे काम करेगा नया फीचर

लाइव हिन्दुस्तान
share

ChatGPT में अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और फोटो की मदद से एनिमेटेड GIF बनाने का फीचर आ रहा है। यूजर्स GIF की स्पीड बदलने के साथ अलग-अलग फ्रेम को भी एडिट कर सकेंगे। 

ChatGPT Animated GIF Feature
ChatGPT में नया Animated GIF Feature रोलआउट किया जा रहा है।

ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर आ रहा है। अब यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर या अपनी फोटो अपलोड करके एनिमेटेड GIF तैयार कर सकेंगे। यानी किसी फोटो को खुशी, गुस्से, हैरानी या दूसरे इमोशन्स या एक्सप्रेशंस के साथ छोटे एनिमेशन में बदला जा सकेगा। OpenAI का यह फीचर GIF बनाने और शेयर करने के तरीके को पहले से ज्यादा आसान और पर्सनल बना सकता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से GIF तैयार कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर कोई यूजर ChatGPT को बिल्ली के डांस करने वाला GIF बनाने के लिए कहता है, तो AI उसके लिए एनिमेटेड GIF तैयार कर सकेगा। इसके लिए यूजर्स को किसी मौजूदा GIF को डाउनलोड करने या अलग से एडिटिंग ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, अपनी फोटो अपलोड करके भी उसे एनिमेशन में बदला जा सकेगा।

GIF की स्पीड और अलग-अलग फ्रेम भी कर सकेंगे एडिट

ChatGPT फीचर की खास बात यह है कि यूजर्स को सिर्फ GIF बनाने का विकल्प ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे उसे अपनी पसंद के हिसाब से एडिट भी कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, GIF की प्लेबैक स्पीड को 0.5x से लेकर 2x तक एडजस्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स एनिमेशन के अलग-अलग फ्रेम को देखकर उनमें बदलाव कर सकेंगे। इससे तैयार GIF पर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। जरूरत पड़ने पर प्रॉम्प्ट में बदलाव करके भी रिजल्ट्स को बेहतर बनाया जा सकेगा। तैयार GIF को दूसरों के साथ शेयर करने का आसान ऑप्शन भी मिलेगा।

लेटेस्ट Images 2.6 अपडेट का हिस्सा है नया फीचर

ChatGPT में GIF जेनरेशन की फंक्शनैलिटी OpenAI के नए Images 2.6 मॉडल के साथ पेश की जा रही है। इस अपडेट का एक और फायदा यह होगा कि ChatGPT में इमेज जनरेशन अब पहले के मुकाबले तेज हो सकेगा। OpenAI के मुताबिक, ChatGPT और उसके API पर हर हफ्ते 4 अरब से ज्यादा इमेज जनरेट की जा रही हैं। सितंबर में यह आंकड़ा करीब 3 अरब इमेज प्रति सप्ताह था।

वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल तीनों पर मिलेगा अपडेट

OpenAI का Images 2.6 अपडेट ChatGPT और Codex के यूजर्स के लिए वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल ऐप पर रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, GIF जनरेशन फीचर की उपलब्धता सभी यूजर्स के लिए एक साथ तय नहीं है। ऐसे में संभव है कि कुछ यूजर्स को इस फीचर के लिए इंतजार करना पड़े।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़ChatGPT से अब सिर्फ फोटो नहीं, चलते-फिरते GIF भी बनेंगे; आया नया फीचर