अब ChatGPT चलाते वक्त दिखेंगे Ads, Free में इस्तेमाल करने वालों के लिए आया बड़ा बदलाव, सवाल पूछते-पूछते दिखेगा Ad

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ChatGPT Ads भारत में शुरू हो गए हैं। फ्री और Go यूजर्स को अब चैट के दौरान स्पॉन्सर्ड एड्स दिख सकते हैं। जानिए Ads कैसे काम करेंगे और क्या आपके ChatGPT जवाबों पर इसका असर पड़ेगा।

ChatGPT
ChatGPT में अब दिखेंगे Ads

ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स को बड़ा बदलाव दिखने वाला है। OpenAI ने भारत में ChatGPT Ads की शुरुआत कर दी है। यानी अब ChatGPT का इस्तेमाल करते समय कुछ यूजर्स को उनके सवाल या बातचीत से जुड़े Sponsored Ads दिखाई दे सकते हैं। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों को दिखेगा जो ChatGPT का Free या Go वर्जन इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ChatGPT Ads शुरू हो चुके हैं और कंपनियां अपने प्रोडक्ट या वेबसाइट को ChatGPT के जरिए यूजर्स तक पहुंचा सकेंगी।

भारत में शुरू हुआ ChatGPT Ads

OpenAI ने भारत में ChatGPT Ads को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का मकसद ChatGPT पर आने वाले यूजर्स के लिए विज्ञापनदाताओं को एक नया प्लेटफॉर्म देना है। भारत ChatGPT के बड़े और तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल है, इसलिए यहां Ads की शुरुआत को OpenAI के लिए काफी अहम माना जा रहा है। नए सिस्टम के तहत कंपनियां अपने प्रोडक्ट, सर्विस या वेबसाइट के लिए ChatGPT पर ऐड कैंपेन चला सकती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले समय में जब कोई यूजर किसी प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ा सवाल पूछेगा, तो उसी संदर्भ से जुड़ा Sponsored Ad उसे दिखाई दे सकता है।

कंपनियों के लिए बड़ा मौका

ChatGPT Ads सिर्फ यूजर्स के लिए बदलाव नहीं है। इसका दूसरा बड़ा फायदा उन कंपनियों को हो सकता है जो अपने प्रोडक्ट और सर्विस को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। ChatGPT पर यूजर्स अक्सर किसी चीज को खरीदने से पहले उसके बारे में सवाल पूछते हैं, अलग-अलग ऑप्शन की तुलना करते हैं और सलाह लेते हैं। ऐसे में किसी ब्रांड के लिए उस समय ऐड दिखाना काफी महत्वपूर्ण हो सकता है जब यूजर किसी फैसले पर विचार कर रहा हो।

725 रुपए से शुरू होगा Ad Budget

भारत में छोटे और बड़े कारोबारियों के लिए ChatGPT Ads को लेकर एक और खास बात सामने आई है। विज्ञापनदाताओं के लिए शुरुआती डेली बजट 725 रुपए से शुरू होगा। वहीं भारत में ChatGPT Ads Manager का Self-Serve Access 4 सितंबर 2026 से शुरू होने की बात कही गई है। इससे छोटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को भी ChatGPT के जरिए संभावित ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है।

आपकी चैट रहेगी सुरक्षित

ChatGPT Ads को लेकर दूसरा बड़ा सवाल यूजर्स की प्राइवेसी से जुड़ा है। अगर किसी व्यक्ति की बातचीत के आधार पर Ads दिखाए जाएंगे तो क्या कंपनियों को उसकी चैट पढ़ने का मौका मिलेगा। OpenAI के मुताबिक, Ads को यूजर्स की निजी बातचीत तक पहुंच नहीं मिलेगी। कंपनी ने साफ किया है कि Advertisers को ChatGPT की प्राइवेट conversations का एक्सेस नहीं दिया जाएगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़अब ChatGPT चलाते वक्त दिखेंगे Ads, Free में इस्तेमाल करने वालों के लिए बदलाव