80 retro prompt: फोटो को दें 1980s का लुक, ये 10 Prompt आएंगे काम, Copy-Paste करते ही बदल जाएगी तस्वीर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

80 retro prompt: ChatGPT के 10 खास AI फोटो प्रोम्प्ट से अपनी आज की फोटो को 1980s की पुरानी यादों जैसी तस्वीर में बदलें। बस एक साफ फोटो ChatGPT में Upload करें और नीचे दिए गए Prompt को कॉपी-पेस्ट करें।

ChatGPT 80s photo prompts
अपनी फोटो को बनाएं 1980s की Realistic Vintage तस्वीर, ये 10 Prompts करें ट्राई

इन दिनों Instagram पर 1980s Retro Photo Trend काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग अपनी आज की फोटो को AI की मदद से ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वह तस्वीर 1980 के दशक में किसी कैमरे से खींची गई हो। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ फोटो पर कोई पुराना या Vintage Filter नहीं लगाया जाता। ChatGPT की मदद से फोटो के कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग, कैमरा इफेक्ट और यहां तक कि फिल्म की दानेदार टेक्सचर भी बदली जा सकती है। यही वजह है कि AI से तैयार की गई ये तस्वीरें देखने में काफी हद तक पुराने फोटो एलबम की तस्वीरों जैसी लगती हैं।

अगर आप भी अपनी फोटो को 80s के रेट्रो अंदाज में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी एडिटिंग ऐप में घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है। ChatGPT में सही Prompt डालकर आप कुछ ही समय में अपनी फोटो को अलग-अलग 1980s स्टाइल में तैयार कर सकते हैं। यहां हम ऐसे 10 आसान Prompts दे रहे हैं, जिन्हें आप सीधे Copy-Paste करके अपनी फोटो पर आजमा सकते हैं।

ChatGPT से ऐसे बनाएं 80s की फोटो

इस ट्रेंड को ट्राई करना काफी आसान है। सबसे पहले ChatGPT खोलें और ऐसी फोटो अपलोड करें जिसमें चेहरा साफ दिखाई दे। इसके बाद अपनी पसंद का 80s Prompt लिखें। फोटो को फैमिली एल्बम, बॉलीवुड पोर्ट्रेट, स्कूल ईयरबुक, स्ट्रीट फोटो या वेकेशन स्नैपशॉट जैसे लुक दे सकते हैं।

ये 10 Photo Prompts जो 80s की फोटो बनाने के लिए आप ट्राई कर सकते

1. Classic Family Portrait

अपनी फोटो को पुराने Family Album जैसा लुक देने के लिए लिखें: “Transform this photo into a realistic 1980s family photograph. Keep my face, facial structure, skin tone, expression and identity recognizable. Add authentic 1980s clothing, hairstyle and accessories. Use warm analog lighting, subtle Kodak-style film colours, natural grain, faded tones and soft focus. Replace modern objects with vintage furniture, a CRT television and classic home décor.”

2. 80s School Yearbook

अगर आपको स्कूल के पुराने फोटो जैसा लुक चाहिए तो यह Prompt इस्तेमाल कर सकते हैं: “Convert this image into an authentic 1980s high school yearbook portrait. Preserve my facial identity and natural expression. Give me an authentic 1980s hairstyle and clothing. Use a simple studio backdrop, soft flash photography, visible film grain and slightly faded colours.”

3. 80s Vacation Photo

छुट्टियों वाली पुरानी फोटो के लिए: “Turn this into a casual 1980s vacation photograph shot on 35mm film. Keep my identity intact. Add colourful retro clothing, warm sunlight, vintage cars and palm trees. Use natural film imperfections, soft focus, warm colours and realistic analog photography.”

4. Retro Street Photo

अगर आपको 80s की सड़क वाली Candid फोटो चाहिए: “Transform this image into a candid street photograph from the 1980s. Preserve my face and identity. Add period-accurate clothing, neon storefronts, payphones and classic cars. Use realistic analog lighting, subtle colour fading and authentic film grain.”

5. 80s Office Look

ऑफिस वाला Retro Look बनाने के लिए: “Create a believable 1980s corporate office portrait. Keep my facial features unchanged. Dress me in a vintage business suit with shoulder pads and retro glasses. Add a classic office interior with CRT monitors and filing cabinets. Use soft analog lighting and realistic film grain.”

6. 80s Nightlife Look

अगर फोटो में थोड़ा ग्लैमरस Retro अंदाज चाहिए: “Convert this image into an authentic 1980s nightlife photograph. Preserve my appearance and facial identity. Add a leather jacket, bold 1980s hairstyle and colourful neon lighting. Use realistic flash photography, visible film grain and a slightly underexposed background.”

7. 80s Fitness Photo

80s के पुराने Gym Look के लिए: “Turn this photo into a realistic 1980s fitness portrait. Keep my face recognizable. Add colourful workout clothes, sweatbands, leg warmers and vintage gym equipment. Use warm analog lighting, natural grain and the soft-focus look of an old film photograph.”

8. Rock Concert Look

अगर आपको Concert वाली फोटो बनानी है: “Transform this photo into an authentic 1980s rock concert photograph. Keep my identity recognizable. Dress me in a denim jacket with a vintage band T-shirt and retro accessories. Add dramatic stage lighting, flash photography, soft focus and realistic analog film texture.”

9. 80s Shopping Mall

पुराने जमाने के Mall वाला Look बनाने के लिए: “Create a nostalgic 1980s shopping mall photograph. Preserve my facial identity. Add vintage storefronts, arcade machines, neon signs and authentic 1980s fashion. Use warm film colours, subtle grain and realistic analog photography.”

10. Everyday 1980s Photo

अगर आपको पूरी फोटो को ही 80s के दौर में बदलना है तो यह Prompt सबसे काम का हो सकता है: “Transform this modern image into a completely believable photograph taken sometime during the 1980s. Preserve my face, skin tone, expression and identity. Change the clothing, hairstyle, accessories and surroundings to match the decade. Use authentic analog film grain, soft focus, warm colours, natural lighting and slightly faded prints. Remove all modern objects, including smartphones, smartwatches, LED lights and contemporary vehicles.”

Instagram पर क्यों वायरल हो रहा 80s फोटो ट्रेंड?

1980s का दौर आज की डिजिटल दुनिया से काफी अलग था। उस समय तस्वीरें डिजिटल कैमरे या स्मार्टफोन से नहीं, बल्कि फिल्म कैमरों से खींची जाती थीं। तस्वीरों में हल्का grain, soft focus, faded colours और natural imperfections दिखाई देती थीं। यही वजह है कि आज जब AI इन चीजों को तस्वीरों में दोबारा बना रहा है तो लोगों को इसमें पुरानी यादों वाली फीलिंग मिल रही है। Instagram पर यूजर्स अपनी AI से बनाई गई 80s फोटो शेयर कर रहे हैं। कुछ तस्वीरों में पुराने जमाने के कपड़े और हेयरस्टाइल दिखाई दे रहे हैं तो कुछ में पुराने घर, टीवी, कार और दूसरी चीजें नजर आती हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़आज की फोटो को दें 1980s का जबरदस्त लुक, ये 10 Prompt आएंगे काम, Copy-Paste करें