नया फोन खरीदते ही सबसे पहले बदलें ये पांच सेटिंग्स, बड़ी है वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नया फोन खरीदने के बाद उसे ठीक से सेटअप करना जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ सेटिंग्स में बदलाव जरूर करना चाहिए, जो आपको बेस्ट परफॉर्मेंस का फायदा दे सकते हैं।

smartphone settings

अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है, तो उसे सही तरीके से सेटअप करना बहुत जरूरी है। कई लोग नया फोन लेते ही इसे यूज करने लगते हैं, लेकिन कुछ जरूरी सेटिंग्स को बदले बिना फोन की सेफ्टी और परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ सकता है। यहां हम आपको पांच जरूरी सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नया फोन खरीदने के बाद तुरंत बदल लेना चाहिए। हम इन सेटिंग्स की लिस्ट आपके साथ नीचे शेयर कर रहे हैं।

स्क्रीन लॉक और सिक्योरिटी सेटिंग्स अपडेट करें

सबसे पहले अपने फोन को सुरक्षित रखना तय करें। इसके लिए आपको एक सेफ और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन लॉक सेट करना चाहिए। आप चाहें तो पिन, पासवर्ड, पैटर्न लॉक और फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक में से चुन सकते हैं। साथ ही आप फाइंड माय डिवाइस (Find My Device) फीचर को भी इनेबल कर लें, जिससे अगर आपका फोन खो जाए, तो आप इसे लोकेट कर सकें या डाटा डिलीट कर सकें।

ऑटोमैटिक अपडेट चालू करें

स्मार्टफोन को सुरक्षित और बेहतर बनाए रखने के लिए ऑटोमैटिक अपडेट्स को ऑन करना बहुत जरूरी है। इससे फोन में नया सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी पैच अपने आप अपडेट हो जाएंगे। इसके लिए आपको सेटिंग्स से सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाना होगा और सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए ऑटो-अपडेट्स इनेबल करने होंगे।

अनचाहे ऐप्स को अनइंस्टॉल करें

नए फोन में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स (bloatware) होते हैं, जिनका इस्तेमाल शायद आप कभी ना करें। ये ऐप्स फोन की स्टोरेज और बैटरी खपत करते हैं। इसके बाद आप उन ऐप्स को अनइंस्टॉल या डिसेबल कर दें, जो काम के नहीं हैं। इसके अलावा आपको बैटरी या स्टोरेज सेटिंग्स में जाने के बाद यह भी चेक कर सकते हैं कि कौन से ऐप ज्यादा बैटरी और स्टोरेज स्पेस यूज कर रहे हैं।

डिफॉल्ट ऐप्स और नोटिफिकेशन सेटिंग्स बदलें

हर फोन में कुछ डिफॉल्ट ऐप्स सेट होते हैं, जैसे कि ब्राउजर, मैसेजिंग ऐप या कॉलिंग ऐप। अगर आप किसी और ऐप को प्रायॉरिटी देना चाहते हैं, तो डिफॉल्ट ऐप्स बदल सकते हैं। आपको सेटिंग्स में जाने के बाद ऐप्स और डिफॉल्ट ऐप्स में जाने के बाद बदलाव करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही आप यहीं से गैर-जरूरी ऐप नोटिफिकेशंस को डिसेबल कर सकते हैं।

बैटरी और लोकेशन सेटिंग्स ऑप्टिमाइज करें

फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए बैटरी सेवर मोड ऑन करें और उन ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी लिमिट करें, जो ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं। आप चाहें तो बैकग्राउंड ऐप्स की संख्या भी लिमिट कर सकते हैं और GPS से जुड़ी सेटिंग्स में बदलाव करते हुए भी बैटरी बचा सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़नया फोन खरीदते ही सबसे पहले बदलें ये 5 सेटिंग्स, बड़ी है वजह