Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़CERT-In Warns Google Chrome Users of Dangerous Remote Code Execution Flaw Update Your Browser Now
Google Chrome यूजर्स को बड़ी चेतावनी, फौरन करना होगा ये काम

Google Chrome यूजर्स को बड़ी चेतावनी, फौरन करना होगा ये काम

संक्षेप:

CERT-In ने Google Chrome यूजर्स को चेतावनी दी है कि पुराने वर्जन में ऐसी खामी है, जिससे हैकर पूरे सिस्टम पर कंट्रोल पा सकता है। एजेंसी ने सभी यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है।

Wed, 22 Oct 2025 09:40 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक हाई-सीवेरिटी (बेहद गंभीर) चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया है कि डेस्कटॉप कंप्यूटर्स के लिए Chrome के पुराने वर्जन में ऐसी खामी मिली है, जिससे रिमोट कोड एग्जिक्यूशन हो सकता है। यानी कोई हैकर आपके सिस्टम पर दूर से मनचाहा कोड रन कर सकता है, जिससे पूरा सिस्टम हैक होने या डाटा चोरी होने का खतरा है।

किन वर्जन पर पड़ा है असर?

नई खामी Google Chrome 141.0.7390.122/.123 और उससे पुराने वर्जन को प्रभावित करती है। इनमें Windows और macOS पर 141.0.7390.122/.123 और उससे पुराने वर्जन और Linux पर 141.0.7390.122 और उससे पुराने वर्जन शामिल हैं। Google ने इस खामी को ठीक करने के लिए अपने लेटेस्ट Stable Channel Update for Desktop (21 अक्टूबर 2025 को रिलीज) में सिक्योरिटी पैच शामिल किया है।

ये भी पढ़ें:₹30 हजार से कम में साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, बेस्ट Samsung डील

कहां से सामने आई है खामी?

CERT-In के Vulnerability Note (CIVN-2025-0274) के अनुसार, यह दिक्कत Chrome के V8 JavaScript इंजन में गलत इम्प्लीमेंटेशन के चलते सामने आई है। यह इंजन वेबपेज पर चलने वाले JavaScript कोड को प्रोसेस करता है। अटैकर्स खास तरीके से तैयार किए गए web requests भेजकर इस खामी का फायदा उठा सकते हैं और यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या हो सकता है नुकसान?

अगर यह खामी सफलतापूर्वक एक्सप्लॉइट की गई, तो हैकर यूजर के यूजर प्रिविलेज के साथ मनमाना कोड रन कर सकता है, जिससे पूरा सिस्टम हैक हो सकता है। इसके अलावा सेंसिटिव डाटा चोरी हो सकता है या जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। CERT-In और Google दोनों ने सभी यूजर्स और ऑर्गनाइजेशंस को तुरंत Chrome अपडेट करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:चेतावनी! Mozilla Firefox यूजर्स तुरंत करें अपडेट, वरना खतरे में पड़ जाएगा डाटा

बता दें, आप खुद जांच सकते हैं कि Chrome अपडेट है या नहीं। इसके लिए आप Help में से About Google Chrome पर जाएं और अपडेट चेक करें। साथ ही ऑटोमैटिक अपडेट्स भी इनेबल रखने में समझदारी है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।