खतरे की घंटी, इन प्रोसेसर पर तो नहीं चल रहा आपका एंड्रॉयड फोन? चोरी हो जाएगा सारा डेटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने देशभर में लाखों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन कई 'गंभीर' सुरक्षा कमजोरियों के बारे में है, जो बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले क्वालकॉम Snapdragon मोबाइल चिपसेट को प्रभावित कर रही हैं।

खतरे की घंटी, इन प्रोसेसर पर तो नहीं चल रहा आपका एंड्रॉयड फोन? चोरी हो जाएगा सारा डेटा

अगर आप भी Android स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि देश के करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुद सरकारी एजेंसी ने लोगों को अलर्ट किया है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने देशभर में लाखों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन कई 'गंभीर' सुरक्षा कमजोरियों के बारे में है, जो बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले क्वालकॉम Snapdragon मोबाइल चिपसेट को प्रभावित कर रही हैं।

खतरे में क्वालकॉम चिपसेट के इतने वर्जन

अपनी लेटेस्ट एडवाइजरी में, एजेंसी ने कहा कि ये कमजोरियां प्रीमियम, मिड-रेंज और बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बड़े स्तर पर उपयोग किए जाने वाले कई स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को प्रभावित करती हैं और प्रभावित चिपसेट में Snapdragon 8 Gen सीरीज, Snapdragon 7 सीरीज, Snapdragon 6 सीरीज, Snapdragon 4 Gen सीरीज, Snapdragon 888 और अन्य शामिल हैं।

खामी का फायदा उठाकर क्या-क्या कर सकते हैं हैकर्स

साइबर सुरक्षा एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "क्वालकॉम के प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स में कई कमजोरियों की रिपोर्ट मिली है, जिनकी वजह से कोई हमलावर टारगेटेड सिस्टम पर रिमोट कोड एग्जीक्यूशन, प्रिविलेज एस्केलेशन, डिनायल ऑफ सर्विस, मेमोरी करप्शन और जानकारी लीक जैसी हरकतें कर सकता है।"

एजेंसी के अनुसार, इन खामियों की वजह से हैकर्स प्रभावित डिवाइस को दूर से ही एक्सेस कर सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं, ऐप्स और सर्विसेस को क्रैश कर सकते हैं, या टारगेट किए गए फोन पर सिस्टम के ज्यादा अधिकार हासिल कर सकते हैं।

CERT-In ने कहा कि ये कमजोरियां इन मोबाइल प्लेटफॉर्म से जुड़े अलग-अलग सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर कंपोनेंट्स में मेमोरी करप्शन, बफर ओवरफ्लो, गलत ऑथराइजेशन और कमजोर इनपुट वैलिडेशन जैसी समस्याओं की वजह से मौजूद हैं।

सुरक्षित रहने के लिए तुरंत करें ये काम

एजेंसी के अनुसार, यह जोखिम उन सभी यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स को प्रभावित करता है जो क्वालकॉम चिपसेट और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स वाले डिवाइस इस्तेमाल करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो, जो भी व्यक्ति एंड्रॉयड फोन या अन्य कनेक्टेड डिवाइस इस्तेमाल कर रहा है, जिनमें प्रभावित स्नैपड्रैगन प्लेटफॉर्म चल रहे हैं, वह जोखिम में हो सकता है।

CERT-In एजेंसी ने यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स से अनुरोध किया है कि वे स्मार्टफोन ब्रांड्स और सिस्टम वेंडर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट्स इंस्टॉल करें। भारत में स्मार्टफोन यूजर्स को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अनजान सोर्स से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें और अपने डिवाइस की सेटिंग्स में नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट्स चेक करते रहें।

यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि यह जोखिम सिर्फ स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं है। यह उन सभी यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स को प्रभावित करता है जो क्वालकॉम चिपसेट और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स पर चलने वाले डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, जिनमें टैबलेट, वायरलेस डिवाइस, नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स, ऑटोमोटिव सिस्टम और IoT डिवाइस शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।