Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़CERT In has issued high severity warning to users who use TP Link Archer routers know all details
बड़ी परेशानी में डाल सकता है घर में लगा WiFi, सरकार की हाई-रिस्क वॉर्निंग, तुरंत हो जाएं अलर्ट

बड़ी परेशानी में डाल सकता है घर में लगा WiFi, सरकार की हाई-रिस्क वॉर्निंग, तुरंत हो जाएं अलर्ट

संक्षेप:

भारत सरकार की CERT-In ने TP-Link Archer सीरीज के राउटर्स में सिक्योरिटी से जुड़ी कई सारी खामियों को लेकर एक हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इस खतरे के कारण हैकर प्रभावित डिवाइसेज से फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं।

Jan 21, 2026 08:00 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

अगर आपके घर में या ऑफिस में वाईफाई लगा है, तो आपको तुरंत अलर्ट हो जाने की जरूरत है। भारत सरकार की CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने TP-Link Archer सीरीज के राउटर्स में सिक्योरिटी से जुड़ी कई सारी खामियों को लेकर एक हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है। CERT-In ने कहा कि CIVN-2026-0034 नाम के इस खतरे के कारण हैकर प्रभावित डिवाइसेज से फाइल्स को डिलीट या डिनायल-ऑफ-सर्विस ऐक्टिवेट कर सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

इन वर्जन में दिक्कत

CERT-In के अनुसार ये खामियां TP-Link Archer राउटर के कुछ खास वर्जन्स को प्रभावित करती हैं। इनमें TP-Link Archer BE400 V1 (फर्मवेयर वर्जन 1.1.0 बिल्ड 20250710 rel.14914 और इससे पहले के वर्जन) और TP-Link Archer AXE75 v1.6 (फर्मवेयर वर्जनन 20250107 से पहले के वर्जन) शामिल हैं। इन वर्जन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत जरूरी कदम उठाएं।

मर्जी के अनुसार फाइल्स डिलीट कर सकते है हैकर

CERT-IN ने एडवाइजरी में कहा है कि ये समस्याएं 802.11 वायरलेस मॉड्यूल प्रोसेसिंग कोड में इनपुट वैलिडेशन की कमी और पॉइंटर रेफरेंस के गलत मैनेजमेंट के कारण पैदा हुई हैं। यदि इन खामियों का गलत इस्तेमाल किया गया, तो कहीं दूर बैठा हैकर राउटर पर अपनी मर्जी के अनुसार फाइल्स को डिलीट कर सकता है। इसके अलावा हैकर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DoS) जैसी कंडीशन भी पैदा कर सकते हैं। इससे प्रभावित डिवाइसेज पर निर्भर यूजर्स के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित हो सकती है।

cert in

High-Severity कैटिगरी का खतरा

CERT-In ने बताया कि TP-Link Archer राउटर आमतौर पर घरों और ऑर्गनाइजेशन्स में 2.4GHz, 5GHz और 6GHz बैंड पर वायरलेस इंटरनेट एक्सेस के लिए यूज किए जाते हैं। यही कारण है कि इसका दुरुपयोग पर्सनल यूजर्स और इंटरप्राइज दोनों को प्रभावित कर सकता है। CERT-In ने इस खामी को High-Severity कैटिगरी में रखा है। रिस्क असेसमेंट से पता चलता है कि इससे सर्विस रुकने होने और अनऑथराइज्ड ऐक्सेस की संभावना बहुत अधिक है।

ये भी पढ़ें:तीन महीने चलने वाले जियो के दो बेहद किफायती प्लान, मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

खुद को ऐसे रखें सेफ

CERT-In ने यूजर्स और ऑर्गनाइजेशन्स को वेंडर से उपलब्ध कराए गए जरूरी फर्मवेयर अपडेट अप्लाई करने की सलाह दी है। TP-Link ने रिपोर्ट की गई समस्याओं के समाधान के लिए अपने आधिकारिक सहायता चैनलों के माध्यम से अपडेट और गाइडेंस जारी किया है। साथ ही यूजर्स को रेग्युलर फर्मवेयर अपडेट चेक और गैरजरूरी रिमोट मैनेजमेंट एक्सेस को प्रतिबंधित करने की सलाह दी गई है। यह सलाह TP-Link Archer राउटर मॉडल से प्रभावित सभी यूजर्स और ऑर्गनाइजेशन पर लागू होती है।

ये भी पढ़ें:50MP के सेल्फी कैमरा वाले मोटोरोला फोन पर कमाल का ऑफर, ₹7250 कम हुई कीमत

(Photo: scraping robot)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।