सरकार ने OTT की दुनिया में की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, जानें वजह

Feb 25, 2026 10:05 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्र सरकार ने MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे 5 OTT प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। यह बैन IT Rules 2021 के उल्लंघन के कारण लगाया गया है।

सरकार ने OTT की दुनिया में की ‘डिजिटल स्ट्राइक’, इन 5 OTT Apps पर लगाया बैन, जानें वजह

भारत में डिजिटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT) का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। कई लोग फिल्में, वेब सीरीज, वीडियो और शोज़ सीधे मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर देखते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से OTT की दुनिया में अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री भी तेजी से फैल रही है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने मुश्किल और बड़ा फैसला लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया है।

ये OTT प्लेटफॉर्म हुए ब्लॉक

सरकार ने जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया है, उनमें शामिल हैं:

1. MoodXVIP

2. Koyal Playpro

3. Digi Movieplex

4. Feel

5. Jugnu

इन पर पाया गया कि वे अश्लील (obscene) कंटेंट दिखा रहे थे, जो भारत के नियमों के खिलाफ माना जाता है।

सरकार ने IT Rules, 2021 के तहत यह कार्रवाई की है। इन नियमों के अनुसार, कोई भी प्लेटफॉर्म अगर अश्लील, आपत्तिजनक, या विवादास्पद कंटेंट दिखाता है और नियमों का पालन नहीं करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा यह कार्रवाई Section 69A of the Information Technology Act, 2000 के अंतर्गत भी की गई है, जो सरकार को इंटरनेट कंटेंट को रोकने का अधिकार देता है। सरकार का कहना है कि ये नियम भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नैतिकता और जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। कोई भी प्लेटफॉर्म अगर इन रूल्स को मानने से इंकार करता है, तो उस पर पाबंदी लगाई जा सकती है।

अब भारत में इन 5 OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट सीधे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर नहीं देखा जा सकेगा। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिया गया है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को रोक दें। इसका मतलब है कि भारत में इन ऐप्स के लिंक या वेबसाइट खुलेंगे नहीं। कई उपयोगकर्ता इससे नाराज भी हो सकते हैं क्योंकि वे इन प्लेटफॉर्म्स पर समय बिताते थे। लेकिन सरकार का कहना है कि सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता के लिए यह कदम जरूरी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।